फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Painter dies in police custody, accused of beating

Noida News: पुलिस हिरासत में पेंटर की मौत, पिटाई का आरोप

Wed, 20 Mar 2024 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 08:32 PM IST
विज्ञापन
Painter dies in police custody, accused of beating
- कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में किया था गिरफ्तार
विज्ञापन

- पुलिस ने कहा हार्ट अटैक से गई जान
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 के हवालात में बंद पेंटर की बुधवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मूलरूप से अररिया बिहार निवासी तनवीर (35) को पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। मामले में परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। घटना के बाद जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि पुलिस ने हार्ट अटैक से मौत की बात कही है। पुलिस के मुताबिक थाने के सीसीटीवी में पूरी घटना कैद है। वहीं अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का दावा किया है।
तनवीर परिवार के साथ छलेरा गांव में किराये पर रहता था। मंगलवार रात को कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस तनवीर को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर थाने के हवालात में डाल दिया था। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बुधवार तड़के 4:17 मिनट पर तनवीर को हार्ट अटैक आया था। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी थाने पहुंच गए। उन्होंने थाने का रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। नोएडा जोन के डीसीपी विद्यासागर मिश्र का के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पहले से बीमार था। उसकी मेडिकल हिस्ट्री है। उन्होंने हवालात में हार्ट अटैक के कारण मौत की बात कही है।
विज्ञापन


पुलिस पर जबरदस्ती शराब तस्कर बनाने का आरोप
परिजनों और दोस्तों के मुताबिक पेंटर तनवीर शराब पीता था लेकिन तस्करी में शामिल नहीं रहा। मंगलवार रात को वह छलेरा में घर के बाहर घूम रहा था। आरोप है कि तभी पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया। इससे पहले वह कभी भी जेल नहीं गया। परिजनों का आरोप है कि आचार संहिता लगने के बाद पुलिस गुडवर्क के लिए इस तरह की फर्जी कार्रवाई कर रही है। परिजनों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद पिटाई में तनवीर को अंदरूनी चोट लगी थी। हवालात में किसी ने उसपर ध्यान नहीं दिया। आरोप है कि उसने पुलिस से मदद भी मांगी थी लेकिन किसी ने सहायता नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिन भर सेक्टर-41 चौकी पर चला समझाने बुझाने का दौर

तनवीर करीब 15 साल पहले बिहार से अररिया से नोएडा आया था। पेंटर तनवीर अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया है। सबसे बड़ा बेटा दस साल का है। अब परिवार के भरण पोषण कैसे होगा, इसको लेकर परिवार के लोग परेशान हैं। घटनाक्रम के बाद पुलिस अधिकारियों ने परिवार वालों को मीडिया से दूर कर दिया। इसके बाद थाने से अलग सेक्टर-41 चौकी पर ले गए। वहां दिन भर पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाया बुझाया। आसपास के रसूखदार लोगों को भी बुलाया गया। दिनभर की मान मनौव्वल के बाद परिजन मान गए। बुधवार रात तक परिजनों ने इस मामले में कोई शिकायत नहीं की है।



पहले भी हुई हैं हिरासत में मौत की घटनाएं
पुलिस हिरासत में मौत की यह पहली घटना नहीं है। वर्ष 1993 में सेक्टर-20 थाने की पुलिस की हिरासत में दीपक राम की मौत हो गई थी। सेक्टर-39 थाने में ही वर्ष 2006 में पुलिस हिरासत में बुलंदशहर निवासी सोनू की मौत हो गई थी। इन दोनों घटनाओं में जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी लेकिन इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed