फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Paddy procurement slows in mandis, farmers remain worried

Noida News: मंडियों में धान की खरीद धीमी, किसानों की चिंता बरकरार

Sun, 26 Oct 2025 01:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 26 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement slows in mandis, farmers remain worried
मंडी में धान को सुखाने के लिए फैलाते मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। मंडियों में धान की खरीद धीमी गति से होने के चलते किसानों के चेहरे पर निराशा छाई हुई है। मंडियोंं में अब तक 194637 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। साथ ही मंडियों में 164738 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। मंडियों में 35673 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है। साथ ही किसानों को धान का 70.25 करोड़ रुपये भुगतान कर दिया गया है। किसानों को धान में नमी बताकर धान की खरीद नहीं की जा रही है। जिससे किसानों को मंडी में रहकर धान को फैलाकर सुखाना पड़ रहा है।
किसान सर्वानंद, रामधन और सुरेश ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से मंडी में धान लेकर बैठे है लेकिन अभी तक खरीद एजेंसी द्वारा उनके धान की खरीद नहीं की गई है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। एजेंसी अधिकारियों द्वारा धान की जांच कर धान में नमी बताकर खरीद नहीं की जा रही है। जिससे उन्हें मंडी में ही रहकर दिनरात धान की रखवाली करनी पड़ रही है। इधर खेतों में धान की कटाई का कार्य तेज हो गया है। उनको मंडी के साथ खेत में भी देखभाल करनी होता है। एजेंसी अधिकारियों से धान की खरीद साथ के साथ करनी चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को मौसम में फिर बदलाव
मौसम में एक बार फिर बदलाव आ रहा है। सोमवार और मंगलवार को हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। ऐसे में धान कटाई में दिक्कत आ सकती है। वहीं पहले से कटाई किया धान खराब हो सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। जिससे किसानोंं को कोई परेशानी न हो। मंडी में अब तक 194637 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। एजेंसियों ने मंडी से 35673 मीट्रिक टन धान का उठान कर लिया है। किसानों को 70.25 करोड़ रुपयेका भुगतान किया गया है।
ऋषु दहिया डीएम हरियाणा वेयरहाउस पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed