फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Paddy procurement begins on the third day after the rain

Noida News: बारिश के बाद तीसरे दिन धान की खरीद शुरू

Fri, 10 Oct 2025 12:43 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 10 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement begins on the third day after the rain
अनाज मंडी में सूखाने के लिए धान फैलाते दीवाना गांव के किसान ईश्वर सिंह। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। बारिश के बाद तीसरे दिन सरकारी एजेंसियों द्वारा धान की खरीद की गई। सोमवार और मंगलवार को हुई हल्की से मध्यम बारिश में धान भीगने के कारण धान की खरीद नहीं हो पाई थी। जिसके बाद वीरवार को एजेंसियों द्वारा धान की खरीद शुरू की गई। जिले की मंडियों में अब तक 89664 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसके साथ ही मंडियों में 80574 मीट्रिक टन धान की खरीद सरकारी एजेंसियों द्वारा की गई है। इसमें से केवल 3033 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है। जो कुल धान का 41.82 प्रतिशत है।
किसान ईश्वर, रामबीर और रामकरण निवासी दीवाना गांव ने बताया कि वह एक सप्ताह पहले मंडी में धान लेकर पहुंचे है। सरकारी खरीद एजेंसी अधिकारियों द्वारा धान की जांच की गई। जिसमें नमी बताकर धान को सुखाने के लिए कहा गया। जिसके बाद कई दिन बीत जाने के बाद भी धान में नमी बताकर खरीद नहीं की जा रही है। बारिश में धान के भीगने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। जिसके बाद वीरवार को अधिकारियों ने कुछ धान की खरीद की है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव आशा देवी ने बताया कि मंडी में किसानों की हर व्यवस्था का ध्यान रखा जा रहा है। जिससे उन्हें कोई परेशानी न हो। दो दिन हुई हल्की बारिश के बाद वीरवार को धान की खरीद की गई है। जिससे किसानों को राहत मिली है। मंडी में अब तक 89664 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। साथ ही अब तक 80574 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed