Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Paddy procurement begins in Indri, not in other markets

Noida News: इंद्री में धान की खरीद शुरू, अन्य मंडियों में नहीं

Fri, 26 Sep 2025 03:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:15 AM IST
सार

करनाल अनाज मंडी में धान की खरीद लगातार चौथे दिन रुकी रही, जबकि इंद्री मंडी में खरीद शुरू हो गई। करनाल में नमी अधिक होने से खरीद रुकी है। इंद्री में खरीद शुरू होने से किसानों को राहत मिली।

विज्ञापन
Paddy procurement begins in Indri, not in other markets
115... इंद्री धान से अटी नई अनाज मंडी। संवाद

विस्तार

माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/इंद्री। करनाल अनाज मंडी में वीरवार को लगातार चौथे दिन धान की खरीद नहीं हो सकी लेकिन इंद्री अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू हो गई है। जिले की अन्य अनाज मंडियों में शुक्रवार से धान की खरीद शुरू होने की संभावना है। राइस मिलर्स ने वीरवार को पंजीकरण कराया। खरीद एजेंसियों ने राइस मिलों को धान का कोटा आवंटित करना शुरू कर दिया है।
वीरवार को लगातार चौथे दिन भी अनाज मंडियों में पीआर धान की आवक जारी रही। वीरवार शाम तक करनाल मंडी में 8134 क्विंटल पीआर धान पहुंच चुका था लेकिन खरीद नहीं हो सकी। खरीद एजेंसियों के निरीक्षक पहुंचे लेकिन नमी अधिक बताकर लौट गए। घरौडा में भी यही स्थिति रही। मंडी सचिव चंद्रप्रकाश ने बताया कि राइस मिलर्स पंजीकरण कराने में जुटे हैं, धान का आवंटन किया जा रहा है। करनाल अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान रजनीश चौधरी ने बताया कि शुक्रवार से अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

इधर, इंद्री अनाज मंडी में धान की खरीद की शुरुआत हो गई जिसके बाद मंडी अधिकारियों, आढ़तियों और किसानों ने राहत की सांस ली। वीरवार को मंडी पहुंचे विधायक रामकुमार कश्यप ने बताया कि मंडी में 26 से 27 प्रतिशत नमी वाली धान आ रही है। कट्टों में पैक 17 प्रतिशत नमी वाली धान की ही खरीद की जाएगी। इसके लिए हैफेड, फूड एंड सप्लाई व हरियाणा वेयर हाउस के अधिकारियों ने मंडी में पहुंच कर खरीद शुरू कर दी है। मार्केट कमेटी के सचिव जसबीर सिंह ने बताया कि वीरवार शाम तक मंडी में कुल 36400 क्विंटल धान पहुंच गया था, जिसमें से वीरवार को हैफेड व हरियाणा वेयर हाउस एजेंसी ने 641 क्विंटल धान की खरीद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed