फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   P hatches a conspiracy to corner BJP in MCD by-elections

Noida News: आप ने एमसीडी उपचुनाव में भाजपा को घेरने के लिए चक्रव्यूह रचा

Fri, 07 Nov 2025 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
P hatches a conspiracy to corner BJP in MCD by-elections
पूर्व विधायकों, उनके परिजनों और बड़े नेताओं के करीबियों को मैदान में उतारने की योजना
विज्ञापन


विनोद डबास
नई दिल्ली। एमसीडी के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव को आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी सियासी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। एमसीडी के छिन जाने के बाद पहली बार हो रहे इन उपचुनावों में आप किसी भी कीमत पर भाजपा को बढ़त नहीं लेने देना चाहती। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आप ने भाजपा के खिलाफ एक तरह का चक्रव्यूह रचा है। उसने चुनाव में बड़े नेताओं को मैदान में उतारने की तैयारी की है।

सूत्रों के अनुसार, आप नेतृत्व ने तय किया है कि 12 वार्डों में पार्टी उन्हीं चेहरों या उनके नजदीकी लोगों को मैदान में उतारेगी, जो अपने-अपने इलाकों में मजबूत राजनीतिक पकड़ रखते हैं और जिनकी संगठन में पहचान पहले से बनी हुई है। इनमें पूर्व विधायक, उनके परिजन और कुछ पूर्व पार्षदों को प्राथमिकता दी जा रही है। सूत्र बताते हैं कि शालीमार बाग बी वार्ड में आप पूर्व विधायक वंदना कुमारी को टिकट देने पर विचार कर रही है। वंदना कुमारी 2013 में पहली बार विधायक बनी थीं और इस वर्ष तक विधायक रही। स्थानीय स्तर पर उनकी छवि साफ-सुथरी और जनता से जुड़ी हुई है। इसी तरह अशोक विहार वार्ड में पूर्व विधायक राजेश गुप्ता के परिवार से किसी सदस्य को चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। गुप्ता की पत्नी या उनके करीबी रिश्तेदार को टिकट देने की चर्चा चल रही है।
विज्ञापन


द्वारका बी वार्ड में आप की नजर पूर्व विधायक गुलाब सिंह और सोमेश शौकीन के करीबी कार्यकर्ताओं पर है। वहीं दिचाऊं कला वार्ड में पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के करीबी को टिकट देेने पर विचार किया जा रहा है। आप की रणनीति में यह भी शामिल है कि जिन वार्डों में पार्टी के पास मजबूत स्थानीय चेहरा नहीं है, वहां पुराने पार्षदों या स्थानीय प्रभावशाली नेताओं को मैदान में उतारा जाएगा। उदाहरण के लिए मुंडका वार्ड में पार्टी मुंडका गांव के किसी निवासी या फिर पूर्व पार्षद को टिकट देने पर विचार कर रही है। नारायणा वार्ड में आप के वरिष्ठ नेता और संगठन प्रभारी दुर्गेश पाठक के करीबी को टिकट मिलने की चर्चा है। पाठक इस इलाके के विधायक रहे है। इन उपचुनावों को लेकर पार्टी नेतृत्व ने यह भी संकेत दिए हैं कि जहां-जहां शीर्ष नेतृत्व का राजनीतिक प्रभाव है, वहां उनके निकट सहयोगियों को टिकट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेटर कैलाश वार्ड में आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के करीबी किसी कार्यकर्ता को उतारने की तैयारी है। पार्टी चाहती है कि यहां से एक मजबूत संगठनात्मक उम्मीदवार मैदान में आए जो दिल्ली में आप की छवि को मजबूती दे सके। इसी तरह विनोद नगर वार्ड में आप के शीर्ष नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के किसी करीबी को टिकट मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed