फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Overturning of the mixer on the expressway caused jam for four hours

Noida News: एक्स्प्रेसवे पर शाम मिक्सर पलटने से चार घंटे लगा जाम

Tue, 01 Aug 2023 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Overturning of the mixer on the expressway caused jam for four hours
ग्रेनो एक्स्प्रेसवे पर शाम मिक्सर पलटने से चार घंटे लगा जाम
विज्ञापन

- सुबह भी दो वाहनों की टक्कर होने से डेढ़ घंटे तक यातायात हुआ बाधित, लगी रही वाहनों की लंबी लाइन

माय सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 108 के पास मिक्सर पलटने से चार घंटे तक जाम लगा रहा। एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसकर लोग परेशान हो गए। वहीं, सुबह के समय सेक्टर- 128 के पास दो वाहनों की टक्कर से यातायात बाधित हो गया। लोग करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाए जाने के बाद कहीं यातायात सामान्य हो पाया।
सोमवार शाम करीब 6 बजे सेक्टर-108 के पास ग्रेटर नोएडा से नोएडा आने वाले रास्ते पर एक मिक्सर पलट गया। रोड पर जगह कम होने के कारण वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। इसके कारण एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम लगने से शाम के वक्त ऑफिस से घर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा इस दौरान जाम में फंसे कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया। इसके बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस की टीम ने सड़क पर पलटे मिक्सर को रास्ते से हटाया तब कहीं जाकर वाहनों का निकलना शुरू हो पाया। इसके लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने टि्वटर हैंडल से ट्रैफिक अलर्ट भी जारी किया था। बताया गया था कि सेक्टर-108 फ्लाईओवर के पास मिक्सर के पलटने से यातायात बाधित हो गया है। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा की तरफ से आने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई थी। वहीं, सुबह के समय करीब 8.30 बजे सेक्टर-128 के सामने दो वाहनों की टक्कर हो गई। इसके कारण करीब डेढ़ घंटे तक जाम लग गया इससे सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बजते रहे एंबुलेंस के सायरन

सोमवार शाम एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लगने से कई एंबुलेंस भी फंस गए। एंबुलेंस चालक रास्ता मांगने के लिए सायरन बजाते रहे, लेकिन वाहनों की लंबी कतार होने के कारण वह आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। इसके कारण मरीजों को भी मुसीबत झेलनी पड़ी। इससे उनके तीमारदारों में भी नाराजगी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed