{"_id":"69a6d3fd8b2b983cae04643e","slug":"over-60000-passengers-travelled-by-roadways-in-two-days-noida-news-c-1-noi1095-4012889-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो दिनों में 60 हजार से अधिक यात्रियों ने किया रोडवेज से सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो दिनों में 60 हजार से अधिक यात्रियों ने किया रोडवेज से सफर
विज्ञापन
-फोटो
-- -- -- -- -- -- -
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ग्रेटर नोएडा/दादरी।। होली से एक दिन पहले तक शहर से प्रवासियों की अपने घर के लिए रवानगी का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार देर रात तक बसें फुल चलीं। रोडवेज बसों में बंपर भीड़ लगी रही। नोएडा डिपो पर मंगलवार को दिनभर लोग बस पकड़ते नजर आए। कुछ घंटों का सफर होने के कारण ये प्रवासी एक दिन पहले ही अपने घर के लिए रवाना हुए। इनमें आगरा, अलीगढ़, एटा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बृजघाट, रामपुर, संभल, कासगंज आदि जिलों के प्रवासी शामिल हैं। आरएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि देर रात तक बसोंं का संचालन जारी रहा।
रोडवेज के मुताबिक, होली से दो दिन पहले यानी सोमवार और मंगलवार को करीब 60 हजार से ज्यादा प्रवासियों ने रोडवेज बसों से यात्रा की। सोमवार को करीब तीस हजार यात्रियों ने विभिन्न रूट पर चलने वाली बसों में सफर किया था। मंगलवार को भी करीब इतने ही यात्री घरों के लिए रवाना हुए।
-- --
सुबह आठ से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा संचालन
बुधवार सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक बसें नहीं चलेंगी। ऐसे में छह घंटे संचालन थमेगा। एआरएम नोएडा डिपो रोहिताश कुमार ने बताया कि बस सेवा कुछ देर बंद रहेगी। हालांकि यात्री ज्यादा होने की स्थिति में संचालन शुरू भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
रेलवे स्टेशनों पर भी रही भीड़
फोटो:
उधर, बसों में ही नहीं, शहर के रेलवे स्टेशनों से भी अपने घरों को रवाना होने का यात्रियों का सिलसिला जारी रहा। दादरी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में आरपीएफ को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों ने चलती ट्रेन में बैठने की कोशिश की, लेकिन उनको रोका गया।
-- -- -- -- -- -- --