{"_id":"6929ef92b45fa085dd031357","slug":"over-18-lakh-voters-may-face-deletion-of-names-if-they-fail-to-submit-forms-na-news-c-30-gbd1016-771322-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फॉर्म जमा न करने पर कट सकते हैं 18 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फॉर्म जमा न करने पर कट सकते हैं 18 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम
विज्ञापन
गाजियाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अब तक महज 40 फीसदी मतदाताओं के ही फॉर्म जमा हो पाए हैं। महज छह दिनों में लगभग 18 लाख गणना प्रपत्र जमा होने हैं। अगर यह प्रपत्र जमा नहीं हुए तो मतदाता सूची से नाम कट सकता है। बचे छह दिनों में अधिक से अधिक फॉर्म जमा हो सके, इसके लिए शुक्रवार को सभी अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में तैनात किए गए थे। बीएलओ की कार्यप्रणाली देखने के लिए और जो समस्याएं आ रही हैं, उनका समाधान कराने में सभी जुटे रहे।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि 28 लाख से अधिक मतदाताओं का सत्यापन होना है, जिसमें से 33 फीसदी मतदाताओं का फॉर्म जमा हो चुका है। इसके अलावा साढ़े पांच फीसदी ऐसे मतदाता भी मिले हैं, जिनकी मृत्यु हो गई है, पते बदल गए हैं या डुप्लीकेट मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि साहिबाबाद क्षेत्र में 10 लाख से अधिक मतदाताओं के फॉर्म भरे गए हैं, लेकिन काफी कम संख्या में फॉर्म भरकर मिले हैं। मौके का निरीक्षण करने के दौरान यह देखने में आ रहा है कि वहां सबसे अधिक माइग्रेटेड मतदाता हैं, जिनके दो-तीन स्थानों पर मतदाता पहचान पत्र बने हुए हैं। इस वजह से कुछ समस्याएं आ रही हैं। इसके अलावा बीएलओ भी यह जानकारी दे रहे हैं कि घर-घर जाने के बाद भी लोग फॉर्म भरकर नहीं दे रहे हैं।
- उद्यमी, व्यापारी व आईएमए के लोगों से की अपील-
जिलाधिकारी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में रेलवे कर्मचारी, व्यापारी संघ, निर्माण एजेंसी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, औद्योगिक संगठन, व्यापार मंडल, बार एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ बैठक की। उन्होंने संगठन के अधिकारियों से कहा कि वह अपने यहां काम करने वाले कर्मचारियों को गणना प्रपत्र भरकर जमा करने के लिए प्रेरित करें। जिनको गणना प्रपत्र नहीं मिला है वह अपने बीएलओ से संपर्क करके फॉर्म ले सकता है। यदि कोई निर्वाचक गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को नहीं दे रहा है तो उस निर्वाचक का नाम मतदाता सूची के ड्राफ्ट रोल में नहीं आ पाएगा।
विज्ञापन
-गणना प्रपत्र न मिले तो यह करें-
जिस मतदाता को गणना प्रपत्र नहीं मिला है, वह अपने-अपने तहसील क्षेत्र में बने वीआरसी सेंटर से गणना प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। गाजियाबाद के सदर तहसील, साहिबाबाद, मुरादनगर या धौलाना क्षेत्र में रहते हैं तो वह अपना गणना प्रपत्र तहसील सदर में बने वीआरसी सेंटर से प्राप्त कर सकते हैं।
-मतदाता फॉर्म से जुड़ी जानकारियां-
1. https://voters.eci.gov.in से ले सकते हैं।
2. 18 वर्ष से अधिक के युवा-युवती फॉर्म-6 और मतदाता एपिक कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
3. मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 भरें।
4. मतदाता या एपिक कार्ड में एड्रेस बदलने या नवीनीकरण करने के लिए फॉर्म-8 भरें।
5. एसआईआर से संबंधित गणना प्रपत्र नहीं मिला है तो ऑनलाइन फॉर्म भरें।
6. वेबसाइट से 2003 की मतदाता सूची, अपना एपिक नंबर प्राप्त कर सकते हैं।
7. टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।