फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   outrage against the government in the padyatra

पदयात्रा में दिखा सरकार के खिलाफ आक्रोश

Mon, 22 Feb 2021 10:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
outrage against the government in the padyatra
outrage against the government in the padyatra
नूंह। शहर में सोमवार को कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नए कृषि कानून, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस मुख्यालय से गांधी पार्क तक पदयात्रा निकाल केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नूंह से कांग्रेस विधायक चौधरी आफताब अहमद, फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मम्मन खान इंजीनियर, पुन्हाना से कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलयास सहित सैकड़ों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने बैठकर विरोध जताया। इस दौरान कहा कि बहुत हुई महंगाई की मार-अबकी बार मोदी सरकार कहने वालों को पेट्रोल- डीजल के बढ़े दाम नजर नहीं आ रहे हैं। जनमुद्दों से बचने के लिए केंद्र व राज्य सरकार लोगों का ध्यान भटकाने में लगी है। लेकिन, जनता इन लोगों को जरूर सबक सिखाएगी।
विज्ञापन

विधायक आफताब अहमद ने कहा कि आज देश का किसान भाजपा और उसके सहयोगी दलों की गलत नीयत व नीतियों के कारण बर्बादी के कगार पर खड़ा है और निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। तीनों कृषि कानून और महंगाई की मार से किसान और आमजन परेशान हैं। कांग्रेस इस लड़ाई में पहले दिन से अन्नदाता की मांगों का समर्थन कर रही है। किसानों और आम आदमी के हितों के लिए मेवात कांग्रेस पदयात्रा निकालने को मजबूर हुई। क्योंकि, भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में चूर होकर जनहित के खिलाफ फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर मेवात को सिंचाई का पानी नहीं मिला तो कांग्रेस के तीनों विधायक विधानसभा के बाहर धरना देंगे।
विज्ञापन

सिंचाई का पानी उपलब्ध नहीं करा रही सरकार
पुन्हाना विधायक चौधरी मोहम्मद इलयास ने कहा कि भाजपा सरकार में पेट्रोल 100 रुपये और सिलिंडर 800 रुपये तक पहुंच गया है। भाजपा सरकार मेवात में सिंचाई का पानी भी उपलब्ध नहीं करा रही है। जबकि, विधानसभा से लेकर सड़क तक तीनों विधायक संघर्ष कर रहे हैं। बीजेपी सरकार दुर्भावना से प्रेरित होकर ऐसा कर रही है। वहीं, विधायक मम्मन खान ने कहा कि कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगा होने के बावजूद यूपीए सरकार सस्ता देती थी। भाजपा सरकार महंगा तेल बेच कर जनता का तेल निकाल रही है। इस मौके पर ललित भड़ाना, पूर्व विधायक चौधरी शहीदा खान, पीसीसी सदस्य चैधरी महताब अहमद सहित काफी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed