{"_id":"6ad4ef89b4488f00ed01bd36","slug":"outdoor-sports-to-be-suspended-in-noida-greater-noida-for-two-months-trials-also-to-be-cancelled-grnoida-news-c-23-1-lko1064-109542-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा-ग्रेनो में दो महीने नहीं होंगे आउटडोर खेल, ट्रायल भी होंगे रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा-ग्रेनो में दो महीने नहीं होंगे आउटडोर खेल, ट्रायल भी होंगे रद्द
विज्ञापन
सीएक्यूएम के निर्देश पर खेल विभाग ने जारी की गाइडलाइन, नवंबर-दिसंबर में स्कूलों और खेल संस्थानों की गतिविधियों पर रहेगी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों के दौरान बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच खिलाड़ियों, खासकर बच्चों और युवाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए आउटडोर खेल गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशों के अनुसार, नवंबर और दिसंबर 2026 में स्कूलों और खेल संस्थानों में आउटडोर खेल गतिविधियां और शारीरिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं की जा सकेंगी। इसका असर गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों पर भी पड़ेगा। जिला खेल विभाग इस अवधि में प्रस्तावित आउटडोर खेल ट्रायल रद्द करेगा। साथ ही, निर्देशों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों और संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सर्दियों में प्रदूषण बढ़ने से खुले मैदानों में व्यायाम और खेल गतिविधियों के दौरान खिलाड़ियों के प्रदूषित हवा के संपर्क में आने का खतरा बढ़ जाता है। इससे सांस संबंधी समस्याएं और अन्य स्वास्थ्य परेशानियां हो सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आयोग ने खेल गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
पहले से तय प्रतियोगिताएं भी होंगी प्रभावित
नवंबर और दिसंबर में प्रस्तावित आउटडोर खेल प्रतियोगिताओं और शारीरिक गतिविधियों के कार्यक्रम प्रभावित होंगे। पहले से निर्धारित प्रतियोगिताओं की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार उनके कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है। इससे आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के अभ्यास और ट्रायल कार्यक्रमों पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
स्कूलों और खेल संस्थानों पर रखी जाएगी नजर
जिला खेल विभाग आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए स्कूलों और खेल संस्थानों की गतिविधियों पर नजर रखेगा। प्रतिबंध की अवधि में नियमों का उल्लंघन कर आउटडोर खेल गतिविधियां आयोजित करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कोट
आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए गौतमबुद्ध नगर में नवंबर और दिसंबर के दौरान आयोजित होने वाले खेल ट्रायल भी रद्द किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदूषण की स्थिति में खिलाड़ियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा प्राथमिकता है। ऐसे में निर्देशों के अनुरूप ही खेल गतिविधियों के आयोजन को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
- डॉ. परवेज अली, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी।