फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Other people are getting registration done on the land of eligible farmers

पात्र किसानों की जमीन पर दूसरे लोग करवा रहे पंजीकरण

Sat, 12 Feb 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Other people are getting registration done on the land of eligible farmers
नूंह। जिले में मेरी फसल मेरा ब्यौरा के पंजीकरण के नाम पर फर्जीवाड़ा की शिकायतें बीते वर्ष की तरह शुरू हो गई है। पात्र किसानों की जमीनों के नाम पर दूसरे लोग पंजीकरण करवा रहे हैं। अभी तक जिले में आधा दर्जन किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की फसलों को उचित दाम पर खरीदने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण कराया जा रहा है। जिससे किसान समय आने पर अपनी फसल को उचित रेट पर बेच सके। किसानों की बिना जानकारी के उनकी जमीन के नाम पर दूसरे लोग अपना पंजीकरण करवा रहे हैं। कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. अजीत सिंह को दी शिकायत में किसान इमरान, जैकम निवासी गांव तिगांव फिरोजपुर झिरका ने बताया कि दो दिनों पूर्व उन्होंने अपने गांव में जमीन पर मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण के लिए सीएससी में संपर्क किया लेकिन उनकी जमीन के दस्तावेज पर पहले ही गुरुग्राम निवासी अजीत व प्रकाश ने अपना पंजीकरण करवा लिया। जब इस बारे में उनसे उन्होंने संपर्क किया तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी पता नहीं होने का दावा किया। इसी तरह से गांव छपेड़ा निवासी किसान सुरेंद्र की जमीन पर भी दूसरे गांव के किसानों के नाम से पंजीकरण कराने का मामला आया है।
विज्ञापन

ऐसे में जिले में आए दिन किसानों की इन शिकायतों से बड़े फर्जीवाड़ा के होने की आशंका है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अभी तक 23 हजार 5 किसानों ने ही मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण कराया है विभाग के आंकडों के अनुसार जिले में 75 हजार किसान है वैसे बीते वर्ष इस पोर्टल पर मात्र 14000 किसान की पंजीकरण करवा पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तियों द्वारा कराया जा रहा है खेल
जिले में किसानों के नाम पर कुछ आढ़तियों द्वारा यह खेल कराया जा रहा है। कुछ आढ़ती किसानों के नाम पर इस खेल को खेल रहे हैं बाद में वह किसानों को एकत्रित कर फसलों को उनके नाम से बेच देते हैं। जानकारों का कहना हैं कि जिले में कुछ आढ़तियों के इशारों पर यह खेल चल रहा है ग्रुप बनाकर भोले भाले किसानों की जमीन पर दूसरे लोग पंजीकरण करवा रहे हैं।
सीएससी संचालक कर रहे फर्जीवाड़ा
जिले में किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण के लिए सीएससी में जा रहे हैं ऐसे में सीएससी केंद्रों पर गलत लोगों का पंजीकरण कैसे कराया जा रहा है यह भी एक बहुत बड़ा प्रश्न है।

मुकदमा दर्ज करवाएंगे
कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर दूसरे किसानों की जमीन पर पंजीकरण करवाने के नाम पर पिछले साल 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। अभी इस बारे में जानकारी ली जाएगी। दोषियों के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। भोलेभाले किसानों को ठगने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed