{"_id":"6105803b8ebc3e0ff04a5aca","slug":"other-mewat-news-noi5968294194","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई पौधशाला एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई पौधशाला एप
विज्ञापन
नूंह। पौधरोपण अभियान को गति देने के लिए कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन पौधा ऑर्डर कर निकटतम नर्सरी से ले सकेगा। इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा ई-पौधशाला एप लांच किया गया है। उपायुक्त शक्ति सिंह ने बताया कि जिले में वन विभाग द्वारा अन्य विभागों के सहयोग से पौधा वितरण अभियान के तहत आमजन को पौधे वितरण करने के साथ-साथ पौधों की महत्वता के बारे में भी बताया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अगर हम अधिक से अधिक पौधरोपण करेंगे तो धरती हरियाली होगी, वातावरण स्वच्छ व शुद्ध होग। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है। इसलिए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उन्हें पेड़ बनने तक उनका संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बरसाती मौसम पौधरोपण व उनके बढ़ने के लिए बेहद अनुकूल मौसम होता है, इसलिए हर नागरिक कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी सुरक्षा व देखभाल जरूर करें।
जिला वन अधिकारी विजेंदर सिंह ने बताया कि वन विभाग द्वारा जिले में 7 नर्सरियां बनाई गईं है। आमजन इन नर्सरियों से पौधे प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही सरकार द्वारा ई-पौधशाला एप के माध्यम से भी ऑनलाइन पौधे ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति नर्सरी पौधा लेकर जाए, वह उस पौधे के पूरी देखभाल करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
पौधरोपण कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। नगरपालिका चेयरपर्सन मनिता गर्ग द्वारा मीट बाजार और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अपनेे केंद्रों पर शनिवार को पौधरोपण किया गया। मोहम्मदपुर अहीर निवासी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज यादव ने बताया कि शनिवार को सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने केंद्र पर पौधे लेकर पहुंची। इस दौरान उन्होंने फल सब्जी तुलसी आदि के पौधे लगाए।
पौधरोपण करने के बाद सभी ने पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम भी सुरक्षित रहेंगे का संदेश दिया। पौधारोपण अभियान के दौरान तावडू शहर में नगरपालिका चेयर पर्सन के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश ढल, पार्षद ज्ञानी राम, नगर पालिका कर्मचारी राम वर्मा, नमन मेंदीरत्ता, सफाई दरोगा अशोक कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
शहीद उधम सिंह की पुण्यतिथि पर पौधरोपण
फिरोजपुर झिरका। शहीद उधम सिंह की पुण्यतिथि पर फिरोजपुर झिरका में शनिवार को पौधरोपण किया गया। अध्यापक किशोर जावलिया ने बताया कि देश के लिए अपने प्राणों की न्यौछावर करने वाले देश के वीर शहीदों की याद में हमें पौधरोपण करना चाहिए ताकि भविष्य में हम पर्यावरण स्वच्छ होने के साथ-साथ ऑक्सीजन की कमी को भी पूरा कर सकें। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों ने भी शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए पौधरोपण किया।