फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ordered food online, lizard found in vegetable

ऑनलाइन किया ऑर्डर खाना, सब्जी में निकली छिपकली

Sun, 16 Jan 2022 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Ordered food online, lizard found in vegetable
सोशल मीडिया पर वायरल खाने में छिपकली निकलने का वीडियो फुटेज। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के एक रेस्तरां से ऑनलाइन ऑर्डर की गई सब्जी में छिपकली निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत ट्विटर के माध्यम से संबंधित कंपनी से की है। कॉस्तव कुमार सिन्हा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें रेस्तरां से मंगाई सब्जी में छिपकली निकलने का आरोप लगाया है। वीडियो में कहा गया है कि ग्रेनो वेस्ट स्थित एक रेस्तरां से यह खाना मंगाया गया था। सब्जी में छिपकली निकली है। वीडियो में संबंधित रेस्तरां से खाना नहीं मंगाने की अपील भी की गई है। कंपनी ने ट्विटर पर इस मामले का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

रकम दोगुनी करने का झांसा देकर लाखों ठगे
पोंजी स्कीम के बहाने रकम दोगुनी करने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस में सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई थी। कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-20 थाने में आरोपी सुदेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गाजियाबाद के लाल कुआं निवासी महेश प्रसाद ने बताया कि सुदेश ने सेक्टर-10 में कार्यालय बना रखा है। आरोपी ने कंपनी में निवेश करने पर 3 साल में दोगुनी रकम देने का झांसा दिया था।
विज्ञापन

उसकी बातों में आकर कंपनी में 12 लाख रुपये का निवेश कर दिया। आरोप है कि शर्त के मुताबिक जब उन्होंने पैसे मांगे तो आरोपी ने इनकार कर दिया। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। फिर कोर्ट में गुहार लगाई। थाना प्रभारी का कहना है कि सुदेश पर दो अन्य लोगों ने भी 40 लाख से ज्यादा रुपये ठगने का आरोप लगाया है। आरोपी किसी को दो तो किसी को 3 साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देता है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर भी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed