{"_id":"68691d1072280745e00ca109","slug":"order-to-develop-facilities-in-bawana-colony-noida-news-c-340-1-del1004-96374-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बवाना कॉलोनी में सुविधाएं विकसित करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बवाना कॉलोनी में सुविधाएं विकसित करने के आदेश
विज्ञापन
समाज कल्याण मंत्री ने नशे के खिलाफ लड़ाई में भी जनसहयोग की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने शनिवार को बवाना क्षेत्र की जेजे कॉलोनी में जन सुनवाई की। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने पानी की नई लाइन बिछाने, सड़क व नालियों के निर्माण, पार्कों के सौंदर्यीकरण को लेकर चर्चा कर सुझाव दिए। वहीं, इंद्राज ने नशे के खिलाफ लड़ाई में जनसहयोग कि अपील की।
उन्होंने कहा कि नशे की लत किसी भी व्यक्ति को केवल शारीरिक और मानसिक रूप से ही नहीं, बल्कि सामाजिक रूप से भी कमजोर बना देती है। अगर कोई व्यक्ति अपनी मेहनत की कमाई नशे में गंवा देगा, तो बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और भविष्य पर गंभीर असर पड़ेगा। दिल्ली सरकार राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बवाना कॉलोनी में जल्द बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। सड़कों की मरम्मत, नियमित सफाई व्यवस्था और पेयजल की उपलब्धता पर प्राथमिकता से काम किया जाए।