{"_id":"6a14165fea89a211cb0a5494","slug":"order-issued-to-close-schools-up-to-class-12-due-to-severe-heat-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Closed: भीषण गर्मी का कहर, गौतमबुद्ध नगर में 12वीं तक के स्कूल बंद करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Closed: भीषण गर्मी का कहर, गौतमबुद्ध नगर में 12वीं तक के स्कूल बंद करने का आदेश
Mon, 25 May 2026 02:59 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 25 May 2026 02:59 PM IST
सार
छात्रों के हितों को देखते हुए जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर छुट्टी की घोषणा की गई है। जनपद में तापमान 46 से 48 डिग्री तक पड़ रहा है। जिसके कारण बच्चों को काफी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
गौतमबुद्ध नगर में भीषण गर्मी के चलते कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल बंद करने का आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह की ओर से जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड समेत सभी बोर्ड के स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं कि मंगलवार से कोई भी स्कूल संचालित नहीं होगा।
विज्ञापन
छात्रों के हितों को देखते हुए जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर छुट्टी की घोषणा की गई है। जनपद में तापमान 46 से 48 डिग्री तक पड़ रहा है। जिसके कारण बच्चों को काफी परेशानी हो रही थी। वहीं अभिभावकों की ओर से भी जिला प्रशासन से मांग की जा रही थी कि स्कूलों को बंद कर दिया जाए।
विज्ञापन
हालांकि, ज्यादातर स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश पहले ही घोषित हो चुका है,लेकिन कुछ स्कूल अभी भी कक्षाएं संचालित कर रहे थे। जिससे छात्रों को काफी परेशानी आ रही थी। छात्रों की परेशानियों को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर तत्काल स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन