{"_id":"64cea5554729205dd107c206","slug":"order-for-re-investigation-in-case-of-making-fake-report-by-taking-bribe-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-14465-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घूस लेकर फर्जी रिपोर्ट बनाने के मामले में दोबारा जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घूस लेकर फर्जी रिपोर्ट बनाने के मामले में दोबारा जांच के आदेश
विज्ञापन
घूस लेकर फर्जी रिपोर्ट बनाने के मामले में दोबारा जांच के आदेश
-बच्चों के बीच झगड़े के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया था मारपीट का आरोप, बच्ची की दो पसली टूटने का दूसरे पक्ष ने बनवाया था मेडिकल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बादलपुर सीएचसी के डॉक्टर के खिलाफ 70 हजार रुपये घूस लेकर फर्जी रिपोर्ट बनाने के मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ दोबारा मेडिकल कराने के आदेश दिए हैं। अधिवक्ता का आरोप है कि 31 जुलाई को जांच का दिन निर्धारित होने के बाद भी जांच नहीं हुई।
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनावली गांव निवासी सुनील चपराना के बेटे और बेटी का सुनील फागना के बच्चों से स्कूल जाने के दौरान झगड़ा हुआ था। सुनील का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उनसे मारपीट की। उन्होंने न्यायालय के माध्यम से दूसरे पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दूसरे पक्ष ने भी न्यायालय के माध्यम से मामला दर्ज कराया।
सुनील का आरोप है कि मामला दर्ज कराने के लिए दूसरे पक्ष ने बादलपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर को 70 हजार रुपये देकर अपनी बेटी की पसली की दो हड्डियां टूटने की फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनवा ली। शिकायत पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश सीएमओ डॉ. सुनील शर्मा को दिए। सीएमओ ने 24 जुलाई को एक जांच कमेटी गठित की। इसमें रेडियोलॉजिस्ट डॉ. निरुपमा आत्रेय, डॉ. टीकम सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्रजेश सिंह को शामिल किया गया। सुनील का आरोप है कि 31 जुलाई को वह अस्पताल में रहे और इस दौरान दूसरा पक्ष भी मौजूद रहा लेकिन सीएचसी में तैनात डॉक्टर के दबाव में दोबारा मेडिकल नहीं हुआ।
विज्ञापन
कोट्स
बादलपुर सीएचसी में तैनात डॉक्टर पर फर्जी मेडिकल रिपोर्ट देने का आरोप लगाया गया है। इसके लिए डॉक्टरों का पैनल गठित कर दोबारा मेडिकल कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही मेडिकल करवाकर सच्चाई सामने लाई जाएगी।
डॉ. सुनील शर्मा, सीएमओ गौतमबुद्ध नगर