{"_id":"66818a8fd78f6d7df3096092","slug":"orange-alert-warning-of-heavy-rain-for-three-days-noida-news-c-1-lko1064-1845123-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मौसम <bha>--<\/bha>","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मौसम <bha>--</bha>
विज्ञापन
ऑरेंज अलर्ट: तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी
- आज से तेज बारिश की बन रही संभावना, रविवार को तेज धूप के बीच छाए रहे आंशिक रूप से बादल
फोटो -
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में मानसून के पहुंचने के बाद सोमवार से अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना बन रही है। रविवार को दिन के समय तेज धूप के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इसने उमस भरी गर्मी बढ़ाने का काम किया। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट लोगों को सतर्क रहने के लिए जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार से बुधवार तक तेज हवाओं के बीच बिजली कड़कने के साथ बारिश रहेगी। तेज बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आएगी। ऐसे में अधिकतम तापमान गिरकर 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक कम हो सकता है। जून में गर्मी से तपने के बाद जुलाई में बारिश के चलते लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इधर, रविवार को अनुमान के मुताबिक बारिश नहीं हो सकी। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना रविवार को बताई थी। रात के समय जरूर बूंदाबांदी हुई। इससे सुबह के समय तापमान भी सामान्य रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
इनसेट--
बारिश के बाद नोएडा की हवा सुधरी
पिछले 48 घंटे में बारिश के बाद नोएडा की हवा की गुणवत्ता भी बेहतर हुई है। रविवार को हवा संतोषजनक रही और इस दौरान एक्यूआई 98 दर्ज हुआ। यह हवा के साफ होने का संकेत है। इससे पहले हवा लगातार खराब और बहुत खराब की श्रेणी में बनी हुई थी। हवा को साफ रखने के सरकारी प्रयास भी विफल ही रहे।

इनसेट