फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Option of bank guarantee also available instead of mortgaging the flat in Sports City.

Noida News: स्पोर्ट्स सिटी में फ्लैट बंधक रखने की जगह बैंक गारंटी का भी विकल्प

Wed, 23 Sep 2026 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Option of bank guarantee also available instead of mortgaging the flat in Sports City.
स्पोर्ट्स सिटी में फ्लैट बंधक रखने की जगह बैंक गारंटी का भी विकल्प
विज्ञापन

- खेल सुविधाएं न विकसित होने तक ग्रुप हाउसिंग की ओसी जारी करने के लिए प्राधिकरण की पहल

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। स्पोर्ट्स सिटी के प्लॉट-2 सेक्टर-150 के बिल्डरों को नोएडा प्राधिकरण ने खेल सुविधाएं विकसित होने तक 20 प्रतिशत फ्लैटों की जगह बैंक गारंटी देने का भी विकल्प दिया है। यह मांग परियोजनाओं की रजिस्ट्री की अनुमति देने के लिए की गई है। अब तक प्राधिकरण की फ्लैट बंधक रखने की शर्त पर यहां की कई परियोजनाओं के बिल्डरों का यह कहना था कि सभी फ्लैट बिक चुके हैं। ऐसे में बंधक रखने के लिए फ्लैट बचे नहीं हैं।
प्राधिकरण की शर्त के अनुसार परियोजना के 20 फीसदी खाली फ्लैट खेल सुविधाएं विकसित होने तक बंधक रखे जाने हैं। इस नियम के कारण कई परियोजनाओं की रजिस्ट्री अटकी हुई है। प्राधिकरण ने अब विकल्प के तौर पर उतनी ही राशि की बैंक गारंटी या सावधि जमा जमा करने को कहा है। बिल्डर इस प्रस्ताव से भी सहमत नहीं हैं। उनका तर्क है कि उनके पास इतनी बड़ी राशि की बैंक गारंटी देने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं है। इस पर प्राधिकरण ने सर्कल रेट पर भी बैंक गारंटी का विकल्प दिया है। प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री तेजी से कराने के लिए बैंक गारंटी का विकल्प बिल्डरों को दिया गया है।
विज्ञापन



कोर्ट गए हुए हैं बिल्डर

कुछ बिल्डरों ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस प्रकरण पर अब 6 अक्तूबर को सुनवाई प्रस्तावित है। कोर्ट की सुनवाई पर प्राधिकरण व बिल्डर दोनों पक्ष के लिए अहम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed