{"_id":"5f7dfe1c8ebc3e9bdf461a34","slug":"opposed-to-exploitation-in-bollywood-payal-ghosh-noida-news-noi5410275116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में हो रहे शोषण का विरोध किया : पायल घोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड में हो रहे शोषण का विरोध किया : पायल घोष
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री पायल घोष
बॉलीवुड में हो रहे शोषण का विरोध किया : पायल घोष
नोएडा। सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष बुधवार को नोएडा पहुंची। हाल ही में डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाकर चर्चा में आई अभिनेत्री पायल ने अमर उजाला संवाददाता से खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले उन्होंने मीटू मुहिम के खिलाफ जो ट्वीट किए थे, वह इंडस्ट्री के दबाव और शुभचिंतकों के सुझाव पर किए थे। उन्हें इंडस्ट्री में रहना है, इसलिए मीटू का समर्थन कर डर गई थीं। उन्होंने बताया कि मुहिम के दौरान मैंने एक ट्वीट किया था, इसके बाद मुझ पर उसे डिलीट करने का दबाव बढ़ने लगा। इसके बाद किसी के द्वारा भेजे गए शब्दों को ट्वीट करने के लिए कहा गया, मेरे पास इसका प्रमाण भी है। मैं हमेशा ही बॉलीवुड में हो रहे शोषण का विरोध किया है।
गृह मंत्री अमित शाह से मांगेगी सुरक्षा
अभिनेत्री ने बताया कि शोषण के मामले में उन्होंने मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया है कि दोषियों को सजा दिलाने में वह मेरे साथ हैं। वह गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगी और उनसे सुरक्षा की मांग करेंगी। उन्हेें सरकार से सहयोग की अपेेक्षा है, ताकि बिना किसी डर के घर से बाहर निकलकर काम कर सकें। अभिनेत्री के अनुसार, अनुराग कश्यप ने यौन उत्पीड़न के आरोपों पर पुलिस से सच नहीं बोला है। मामले की जांच होनी चाहिए। वहीं, ऋचा चड्डा द्वारा किए गए मानहानि के दावे पर पायल ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि यह केस क्यों किया गया है। उन्होंने ऋचा के साथ कुछ गलत नहीं किया है। कोर्ट के फैसले से सच सबके सामने आ जाएगा।
शोषण के खिलाफ आवाज बनने को उठाया मुद्दा
कई साल बाद एफआईआर करने के सवाल पर पायल ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक तमिल इंटरव्यू में अपने अनुभव साझा करने के दौरान उनकी हिचकिचाहट देखकर एंकर ने उन्हें खुलकर बात रखने के लिए प्रेरित किया था। ताकि शोषण का शिकार हुईं अन्य लड़कियों को भी हिम्मत मिल सके। इसके बाद उन्होंने एक तमिल पोर्टल को साक्षात्कार दिया और इस बारे में बात की, लेकिन उसके प्रबंधन ने समाचार चलाने की जगह अनुराग कश्यप से बात की। पायल ने कहा कि इसके बाद मुझे डर लगा कि यदि मैं अपनी बात नहीं रख पाई तो किसी दिन पंखे से लटकती मिलूंगी। सुशांत की तरह मुझे भी डिप्रेशन का मरीज बता दिया जाएगा और जैसा सुशांत के साथ हुआ, मेरे साथ भी हो सकता था। उन्होंने कहा कि सुशांत मामले में सीबीआई समेत कई एजेंसियां जांच कर रही हैं। कुछ दिन में सच सामने आ ही जाएगा।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन का बनीं हिस्सा
एक कंपनी ने सीएनजी और स्वच्छ भारत से जुड़े प्रोजेक्ट में पायल घोष को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके प्रमोशन के लिए वह नोएडा आई थीं। कंपनी कूड़े से सीएनजी आदि गैसों का उत्पादन करने के साथ जैविक खाद भी बनाएगी। कंपनी के चेयरमैन पीयूष द्विवेदी ने बताया कि भविष्य में देश में कंपनी 40000 पंप लगाएंगी। 16000 क्षमता का एक यूनिट अंबाला में शुरू भी हो चुका है। कंपनी दूसरी यूनिट गुरुग्राम और तीसरी यूनिट उत्तर प्रदेश के बागपत में लगाएंगी। उत्तर प्रदेश में पहली यूनिट लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर एमओयू साइन किया जाएगा। केंद्र सरकार और कई अन्य राज्य सरकारें भी योजना से जुड़ी हैं।