फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Opportunity to get admission in college till 30th

Noida News: महाविद्यालय में दाखिले का 30 तक मिला मौका

Sun, 21 Sep 2025 12:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 21 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to get admission in college till 30th
राजकीय कॉलेज छछरौली का भवन। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्नातक व स्नातकोत्तर में दाखिले से चूके युवाओं को डीएचई (उच्च शिक्षा निदेशालय) ने एक मौका दिया है। डीएचई ने दाखिले के लिए 30 सिंतबर तक ऑनलाइन दाखिला पोर्टल खोल दिया है। यानी पंजीकरण के लिए दस दिन और मिल गए हैं। इस बार महाविद्यालयों में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों में उत्साह नहीं दिख रहा है।
जिले के तमाम राजकीय व एडेड महाविद्यालयों में स्नातक की काफी सीटें खाली हैं। इस पर उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक में दाखिला की तिथि बढ़ा दी है। विभाग ने दाखिला लेने की तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को कॉलेज में ओपन काउंसलिंग से मौके पर ही दाखिला दिया जाएगा। जिले के सभी राजकीय व एडिड कॉलेज में इस बार अपेक्षाकृत 50 प्रतिशत ही दाखिले हो पाए हैं और 50 प्रतिशत सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

यह हाल केवल राजकीय ही नहीं बल्कि एडेड व निजी कॉलेजों का भी है। निजी काॅलेजों की भी सीटें नहीं भर पाई हैं। यही इतना नहीं कई कॉलेज तो ऐसे हैं, जिसमें मात्र 25 प्रतिशत ही दाखिले हुए हैं। दाखिले कम होने से प्रबंधन भी परेशान हैं। सबसे ज्यादा बुरा हाल सामान्य कोर्स वाले कॉलेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बीबीए, बीसीए व व्यावसायिक कोर्सिस की सीटें तो भर गई हैं, लेकिन बीए, बीकॉम, बीएससी की अधिकांश सीटें खाली हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दाखिला तिथि बढ़ाने के बाद कॉलेज विद्यार्थियों को लुभाने के प्रयास में जुट गए हैं। इसके लिए आसपास के स्कूलों से संपर्क कर 12वीं पास विद्यार्थियों की सूची लेकर संपर्क कर रहे हैं। विद्यार्थियों को कॉलेज में मिलने वाली सुविधाओं के बारे बताया जा रहा है।

महाविद्यालयों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए 30 सितंबर तक दाखिला तिथि बढ़ा दी गई है। इस दौरान ओपन काउंसलिंग से दाखिले दिए जाएंगे। - सुमन बाला, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed