फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Opportunity to build house in Greno, builder plot plan launched

ग्रेनो में घर बनाने का मौका, बिल्डर प्लॉट योजना लांच

Sun, 17 Oct 2021 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Opportunity to build house in Greno, builder plot plan launched
ग्रेटर नोएडा। बिल्डर प्रोजेक्ट में घर बनाने का एक और मौका है। प्राधिकरण ने चार प्लॉटों की योजना लांच कर दी है। इनके आवंटन से प्राधिकरण को करीब 400 करोड़ रुपये की आमदनी होगी। प्रदेश सरकार के निर्देशों पर अफॉर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा देने के लिए योजना में शामिल हर प्लॉट पर आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) व एलआईजी (कम आय वर्ग) फ्लैट बनाने का भी प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

प्राधिकरण 1.21 लाख वर्ग मीटर जमीन आवंटित करेगा। प्राधिकरण की पूरी कोशिश रहेगी कि उन बिल्डरों को ही ये प्लॉट मिलें जो खरीदारों को तय समय पर फ्लैट बनाकर दें सकें। साथ ही, प्राधिकरण की आवंटन धनराशि का भी समय से भुगतान कर सकें। बिल्डर सेल के प्रभारी ओएसडी संतोष कुमार ने बताया कि योजना का आवेदन पत्र 18 अक्तूबर से प्राधिकरण की वेबसाइट www.greaternoidaauthority.in और एसबीआई के वेब पोर्टल https://etender.sbi से डाउनलोड कर सकते हैं। 8 नवंबर को डाउनलोड करने की आखिरी तिथि होगी। दस्तावेज जमा करने की आखिरी तिथि 12 नवंबर और ई-नीलामी 22 नवंबर को होगी। आवंटन होते ही इन भूखंडों पर शीघ्र ही कब्जा भी मिल जाएगा।
विज्ञापन

सीईओ नरेंद्र भूषण ने बताया कि प्रदेश सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार हर प्लॉट में बिल्डर को ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैटों का भी निर्माण करना होगा, ताकि एनसीआर में जो लोग अब तक घर नहीं ले सके हैं, वे आशियाना प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं चार बिल्डर प्लॉट
सेक्टर प्लॉट नंबर क्षेत्र
जीटा वन जीएच-12बी 23,500
ईटा टू जीएच वनए 28,265
सिग्मा थ्री प्लॉट नं-207 39,321
सिग्मा थ्री प्लॉट नं.-151 30,000
(नोट - प्लॉट एरिया वर्ग मीटर में है।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed