{"_id":"6ad8c8c2265399e580017383","slug":"open-pit-at-school-poses-a-danger-to-400-children-noida-news-c-491-1-rgh1003-11743-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्कूल में खुला गड्ढा, 400 बच्चों पर खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्कूल में खुला गड्ढा, 400 बच्चों पर खतरा
विज्ञापन
तिरथली के कंपोजिट विद्यालय में खुला पड़ा वॉटर हार्वेस्टिंग का गड्ढा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर के तिरथली गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का गड्ढा खुला पड़ा है। विद्यालय में करीब 400 बच्चे पढ़ते हैं। लंच के समय परिसर में खेलने वाले बच्चों के लिए यह गड्ढा हादसे का कारण बन सकता है। प्रधानाध्यापक की कई शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि गड्ढे को ढकने के लिए महीनों पहले स्लैब बनाई गई थी, लेकिन अब तक गड्ढा खुला है। यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद शिक्षकों ने बच्चों को गिरने से बचाने के लिए गड्ढे के ऊपर पेड़ों की टहनियां रख दीं।
गड्ढा विद्यालय परिसर के बीच में होने के कारण शिक्षकों को लंच के समय बच्चों को उसकी तरफ जाने से रोकना पड़ता है। टहनियों से अस्थायी बचाव किया गया है, लेकिन गड्ढे को ढकना जरूरी है।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त मुदगल ने बताया कि बुधवार को विद्यालय के निरीक्षण के दौरान मामला सामने आया। उन्होंने यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। जल्द ही जेई और अन्य अधिकारियों से बात कर गड्ढे को ढकने के लिए कहा जाएगा।