फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Open manhole and damaged lid are invited for accidents

खुले मैनहोल और क्षतिग्रस्त ढक्कन हादसों को दे रहे न्योता

Tue, 02 Feb 2021 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Open manhole and damaged lid are invited for accidents
तावडू। नगर की नई अनाज मंडी के साथ बाईपास की ओर जा रही दो सड़कों पर सीवर के मैनहोल खुले हैं और ज्यादातर के ढक्कन भी क्षतिग्रस्त हैं, जो हादसों को न्योता दे रहे हैं। इन सड़कों से गुजरने वाले वाहन चालक और राहगीर इस समस्या से परेशान हैं। राहगीरों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से क्षतिग्रस्त मैनहोल के ढक्कनों को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वाहन चालक और राहगीर अजहरुद्दीन, जोनिस जाकिर, रजत, शाहिद आदि ने बताया कि तावडू नई अनाज मंडी और तहसील परिसर के साथ गांव शिकारपुर की ओर जाने वाली सड़क पर बीचों-बीच मैनहोल का ढक्कन क्षतिग्रस्त है। इस सड़क पर गांव शिकारपुर, रहाडी, खरखड़ी और नए बस स्टैंड के लिए लोगों का आवागमन रहता है। खास तौर पर दुपहिया वाहन चालकों को इससे ज्यादा परेशानी होती है। नई सब्जी मंडी के गेट के साथ टूटे मैनहोल के ढक्कन अक्सर दिखाई नहीं देता हैं। नजदीक आने पर वाहन चालक इससे बचने के चक्कर में अचानक गिरकर चोटिल होते हैं। वहीं, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ त्रिलोकचंद मंगला का कहना है कि नई अनाज मंडी के साथ लगती दोनों सड़कों पर खुले मैनहोल और उनके क्षतिग्रस्त ढक्कनों की समस्या उनके संज्ञान में है। उनकी मरम्मत कराकर खुले मैनहोल पर ढक्कन और क्षतिग्रस्त को सही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed