फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Only one day left for admission from first priority list

Noida News: पहली वरीयता सूची से प्रवेश के लिए सिर्फ एक दिन शेष

Sat, 20 Jul 2024 08:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 08:45 PM IST
विज्ञापन
Only one day left for admission from first priority list
पहली वरीयता सूची से प्रवेश के लिए सिर्फ एक दिन शेष
विज्ञापन

नोएडा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में पहली वरीयता सूची में शामिल छात्रों के प्रवेश में केवल एक दिन का समय बचा है। ऐसे में सोमवार को प्रवेश नहीं लेने पर इन छात्रों को दूसरी सूची में प्रवेश का मौका नहीं मिलेगा। जिले के सबसे प्रमुख सरकारी कालेज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को सभी पाठ्यक्रमों में 69 प्रवेश हुए हैं। दूसरे कालेजों की भी यही स्थिति है। कालेज स्तर पर मेरिट सूची जारी करने में हुई देरी के कारण कई छात्र पहले दो दिन प्रवेश नहीं ले पाए। विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार रात पहली वरीयता सूची जारी कर दी थी। उसके बाद भी कालेज प्रबंधन शुक्रवार को समय पर छात्रों की सूची नहीं चस्पा कर पाया। ऐसे में ज्यादातर छात्रों ने शनिवार को फार्म खरीदा है। अब वह सोमवार को प्रवेश लेंगे। जिले में तीन सरकारी व एक अर्द्ध सरकारी कालेज में बीए, बीएससी व बीकाम में 1300 सीटें हैं। इनके लिए लगभग पांच हजार छात्रों ने आवेदन किया है। प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय स्तर से दो वरीयता सूची जारी की जाएगी। इसमें से एक जारी हो चुकी है, जबकि दूसरी मंगलवार को होगी। इसके बाद रिक्त सीटों पर कालेज स्तर से वरीयता सूची जारी की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed