{"_id":"6934413ccba7f9e23d0bd8ea","slug":"only-40-percent-mapping-has-been-completed-so-far-in-jewar-assembly-noida-news-c-491-1-gnd1001-2017-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेवर विधानसभा में अब तक केवल 40 प्रतिशत हो सकी मैपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेवर विधानसभा में अब तक केवल 40 प्रतिशत हो सकी मैपिंग
विज्ञापन
जेवर विधानसभा में अब तक केवल 40 प्रतिशत हो सकी मैपिंग
-वर्ष 2003 की एसआईआर मतदाता सूची के आधार पर की जा रही है मतदाताओं की मैपिंग
-सूची में नाम नहीं मिलने से हो रही देरी, 5 दिन बाकी, जेवर में 95 प्रतिशत प्रपत्र जमा
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर विधानसभा में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम तेजी से चल रहा है। अब तक 95 प्रतिशत काम पूरा हो गया है, लेकिन मैपिंग की रफ्तार काफी धीमी है। यहां अब तक केवल 40 प्रतिशत गणना प्रपत्रों की मैपिंग हो सकी है। जबकि अब 5 दिन बाकी है। ऐसे में बीएलओ और प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती है।
अफसरों ने बताया, बूथ स्तर के कई अधिकारियों (बीएलओ) ने अपने-अपने क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों का कार्य 100 प्रतिशत पूरा कर लिया है। जिन क्षेत्रों में यह कार्य पूरा हो चुका है, वहां अब दूसरे चरण यानी मैपिंग कार्य पर तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। मौजूदा स्थिति के अनुसार 40 प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है। मैपिंग के तहत प्रत्येक मतदाता को संबंधित पोलिंग बूथ और क्षेत्र से लिंक किया जा रहा है। निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि शेष कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए 11 दिसंबर तक का समय है।
2003 की मतदाता सूची में जिन नागरिकों के नाम दर्ज नहीं थे, उन्हें अब पात्रता के आधार पर सूची में शामिल किया जा रहा है। इससे उन लोगों को भी मतदान का संवैधानिक अधिकार मिलेगा, जो वर्षों से सूची में शामिल होने से वंचित थे। निर्वाचन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी का नाम अब भी मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है या किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो वे तत्काल अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर उसे सुधारें। बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची में छूटने न पाए।