{"_id":"6297ce71a3cf3c349a35691d","slug":"online-test-for-learning-license-can-be-given-sitting-at-home-noida-news-noi6518861192","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे दे सकेंगे लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे दे सकेंगे लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। लर्निंग लाइसेंस हासिल करने के लिए परिवहन विभाग का चक्कर नहीं लगाना होगा। विभाग ने इसकी प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी है। प्रक्रिया के लागू होते ही महीनों से लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए इंतजार कर रहे लोगों की परेशानी समाप्त हो गई है। अब विभाग की वेबसाइट पर जाकर लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा। फेसलेस का विकल्प चुनने के बाद आवेदक घर बैठे ही लर्निंग लाइसेंस के लिए टेस्ट भी दे सकेंगे।
दरअसल, परिवहन विभाग में लोगों को काफी समय से स्लॉट की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को खत्म करने के लिए परिवहन विभाग काफी दिनों से तैयारी कर रहा था। सोमवार को यह प्रक्रिया लागू होने के बाद इसे दो दिनों तक निगरानी की गई। एआरटीओ प्रशासन एके पांडेय ने बताया कि इस प्रक्रिया को पूरी तरह से अब जांच लिया गया है। इसमें कोई कमी नहीं मिली है। इसे अब लोगों के लिए शुरू कर दिया गया है।
लोग अब विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही लर्निंग लाइसेंस के लिए होने वाले टेस्ट को भी घर से देने के लिए विकल्प खुल गया है। इस प्रक्रिया में केवल दो से तीन दिन का समय ही लगेगा। उन्होंने कहा कि काफी समय से लोगों की भीड़ कार्यालय में जमा हो जाती थी। बिना स्लॉट बुक कर आने वाले लोग भी कार्यालय पहुंच जाते थे। इसके अलावा लर्निंग लाइसेंस के लिए तीन माह के लिए कोई भी स्लॉट खाली नहीं था।
विज्ञापन
कुछ ऐसी है प्रक्रिया
लर्निंग लाइसेंस की आवेदन करने की प्रक्रिया पहले की तरह ही है। घर बैठे टेस्ट देने के लिए फेसलेस विकल्प को चुनना होगा। फॉर्म भरते ही लर्निंग लाइसेंस का आवेदन एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों के पास पहुंच जाएगा। अपलोड किए गए दस्तावेज की जांच के बाद कार्यालय द्वारा उस लाइसेंस को स्वीकृति दे दी जाएगी। इसके बाद आपके नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे डालकर आप टेस्ट देने के लिए मान्य हो जाएंगे। टेस्ट देने के बाद आपके फोन पर 24 घंटे के भीतर ही आपका लर्निंग लाइसेंस का मैसेज आ जाएगा।