{"_id":"64209566183e72255a0e9184","slug":"online-fake-contract-of-liquor-ret-even-the-daughter-of-ips-was-not-spared-noida-news-c-23-1-gnd1003-5460-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शराब का ऑनलाइन फर्जी ठेका, रिटा. आईपीएस की बेटी को भी नहीं बख्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शराब का ऑनलाइन फर्जी ठेका, रिटा. आईपीएस की बेटी को भी नहीं बख्शा
विज्ञापन
फोटो -
शराब का ऑनलाइन फर्जी ठेका, रिटा. आईपीएस की बेटी को भी नहीं बख्शा
- ग्रेनो के मुख्य बाजार जगत फार्म का दिया पता, बीटा-2 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
जेपी शर्मा
ग्रेटर नोएडा। साइबर ठग अब फर्जी ढंग से शराब का ऑनलाइन ठेका चला रहे हैं। गिरोह ग्रेटर नोएडा के मुख्य बाजार जगत फार्म का पता और गूगल पर अपना नंबर देकर लोगों से ठगी कर रहा है। हाल ही में बीटा-2 थाना क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड आईपीएस की बेटी से 66 हजार रुपये ठग लिए। आईपीएस की बेटी ने होली पर गिफ्ट करने के लिए कीमती शराब की बोतलों की ऑनलाइन खरीदारी की थी। मामले में बीटा-2 थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
बीटा-2 थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में रिटा. आईपीएस की बेटी ने कहा है कि होली पर गिफ्ट देने के लिए उन्हें शराब की बोतल की आवश्यकता पड़ी। उन्होंने बाजार जाने के बजाय ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए गूगल सर्च किया। इससे उन्हें जगत फार्म का पता लिखी एक शॉप से ऑनलाइन शराब खरीदने व होम डिलिवरी की जानकारी मिली। उन्होंने दिए गए नंबर पर कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले ने अपना नाम अभिमन्यु राघव बताकर शराब की बोतलों की कीमत 44 हजार रुपये बताई। कॉल रिसीव करने वाले ने कहा कि इसके लिए उन्हें आधे रुपये यानि 22 हजार एडवांस भुगतान करना पड़ेगा और शेष कैश ऑन डिलिवरी देना होगा। आरोपी के भेजे गए क्यूआर कोड को स्कैन कर आईपीएस की बेटी ने 22 हजार रुपये दिए गए नंबर पर हस्तांतरित कर दिए। इसके बाद आरोपी ने कॉल कर कहा कि उन्हें भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है।
तकनीकी खामी के कारण वह अटक गया जो वापस उनके खाते में लौट जाएगा। आरोपी ने अब पूरे 44 हजार रुपये मांग लिए। आरोपी पर विश्वास कर एक बार फिर 44 हजार आरोपी के खाते में हस्तांतरित कर दिए। ठगी की जानकार होने पर गृह मंत्रालय की हेल्पलाइन व पुलिस से शिकायत की गई। बीटा-2 थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में रिटा. आईपीएस अफसर की बेटी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल से खातों आदि की डिटेल मांगी गई है। मामले में जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
वहीं रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी से भी बात की। अधिकारी ने कहा कि पुलिस आरोपियों को ट्रेस करने में लगी है। जल्द गिरोह पकड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के नंबर आदि गूगल से हटा दिए हैं।
15 मिनट में डिलिवरी और आधे रेट में शराब देने का दावा
- अमर उजाला संवाददाता ने दिए गए नंबर पर की बात, ठग ने मैसेज से मांगी लोकेशन, एफआईआर की जानकारी देने पर किया डिलीट
ग्रेटर नोएडा। शराब की होम डिलिवरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आने के बाद अमर उजाला संवाददाता ने गिरोह ने दिए गए नंबर पर कॉल की। कॉल रिसीव नहीं हुई। हालांकि कुछ ही देर में कॉल बैक आई। ट्रृ कॉलर पर ठग का नंबर लिकर स्टोर के नाम से दिखा रहा था। पेश है ठग से बातचीत के कुछ अंश।
संवाददाता - आपकी शॉप कहां पर है। एक कंपनी शराब के साथ गिफ्ट दे रही है लेकिन बाजार से स्टाॅक खत्म हो गया है। क्या आपके पास मिल सकती है।
ठग- शॉप इस समय बंद है। स्टोर पर हर कंपनी की शराब की हाेम डिलिवरी उपलब्ध है। पूरे एनसीआर में दस से 15 मिनट में डिलिवरी की जाती है।
संवाददाता- ऑनलाइन डिलिवरी के नाम कई बार ठगी हो जाती है। कहीं आप भी तो ठगी नहीं करोगे।
ठग - हमारी कंपनी का छोटा-मोटा नहीं करोड़ों का काम है। इधर, पैसा दो उधर शराब पहुंचा देंगे।
संवाददाता - इस ब्रांड की शराब की बोतल या पेटी कितने में मिलेगी।
ठग - एक मिनट... कुछ देर बाद... 450 रुपया
संवाददाता - ये तो बाजार से आधे रेट हैं।
ठग - हमारे स्टोर पर डिस्काउंट है। आपके व्हाट्सएप पर हाय लिखकर मैसेज भेजा है। अपनी लोकेशन भेज दो।
संवाददाता - आपको पता है आपके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है, आप भी अपनी लोकेशन भेज दो।
ठग ने ये सुनते ही लोकेशन मांगने का मैसेज व्हाट्सएप से डिलीट कर दिया।
जिला आबकारी अधिकारी ने बिछाया था जाल
ऑनलाइन शराब की बिक्री की जानकारी पर जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर की टीम ने दो साल पहले गिरोह को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। आबकारी टीम ने गिरोह से संपर्क कर उनके खाते में रुपये भी भेजे थे। लेकिन आरोपी रुपये लेने के बाद डिलिवरी के लिए नहीं पहुंचा था। इस मामले में सेक्टर-58 थाने में केस दर्ज कराया गया था।
यूपी में ऑनलाइन शराब बिक्री की अनुमति नहीं
उत्तर प्रदेश में किसी भी तरह से ऑनलाइन शराब बिक्री की अनुमति नहीं है। आबकारी विभाग ने भी कोई अधिकारिक वेबसाइट ऑनलाइन बिक्री के लिए नहीं बनाई है। अगर कोई ऑनलाइन शराब बिक्री या होम डिलिवरी का दावा कर रहा है तो इसकी सूचना आबकारी विभाग कों दें। उसके खिलाफ केस दर्ज कराया जाए्रगा। - राकेश बहादुर, जिला आबकारी अधिकारी