फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One year imprisonment for cutting Sal tree

Noida News: आरक्षित वन में साल के पेड़ काटने पर एक साल की जेल

Thu, 16 Oct 2025 02:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 16 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
One year imprisonment for cutting Sal tree
अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट रविशंकर मिश्रा की अदालत ने आरक्षित वन क्षेत्र में साल के पेड़ की अवैध कटान के 14 वर्ष पुराने मामले में सहसपुर के लक्ष्मीपुर चांचक निवासी तासीम को दोषी करार दिया। न्यायालय ने दोषी को वन संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में एक वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन


न्यायालय ने आरोपी पर चार हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। दोषी को वन विभाग को 18,730 रुपये की प्रतिकर धनराशि देने के आदेश दिए। मामले में न्यायालय ने तीन आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त करार दिया।
विज्ञापन




सात जनवरी 2011 को कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज में साल के पेड़ की अवैध कटान किया गया था। वन विभाग ने ट्रक से लकड़ी के 10 नग बरामद किए थे। वन विभाग ने सहसपुर के लक्ष्मीपुर चांचक निवासी तासीम, सहसपुर निवासी नदीम शेख, शंकरपुर निवासी पवन, सहसपुर निवासी मुस्ताक, रेडापुर निवासी असजद के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष न्यायालय के समक्ष नदीम शेख, पवन और मुस्ताक पर आरोप साबित नहीं कर पाया। संदेह का लाभ देते हुए न्यायालय ने तीनों को दोषमुक्त करार दिया। आरोपी असजद के खिलाफ न्यायालय ने 13 जुलाई 2019 को आदेश सुनाया था।




न्यायालय ने मंगलवार को आरोपी तासीम को वन अधिनियम की अलग-अलग धाराओं में दोषी करार देते हुए एक-एक साल के साधारण कारावास और दो-दो हजार अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर आरोपी को 10-10 दिन के अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। न्यायालय ने आरोपी को 18,730 रुपये की प्रतिकर धनराशि के रूप में वन विभाग को देने के आदेश दिए। न्यायालय ने कहा कि सभी सजाएं साथ-साथ चलेगी। जेल में बिताई गई अवधि भी सजा में शामिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed