{"_id":"65f46c7e5d5a5bd76d0bb920","slug":"one-who-robbed-cash-and-jewelery-worth-two-crores-arrested-noida-news-c-340-1-del1004-42662-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो करोड़ की नकदी-जूलरी लूटने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो करोड़ की नकदी-जूलरी लूटने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान छह गोलियां चलीं, एक मुख्य आरोपी के पैर में लगी
पिछले साल अशोक विहार में कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर लूटा था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
अपराध शाखा ने हथियारों के बल पर परिवार को बंधकर बनाकर दो करोड़ की नकदी-जूलरी लूटने वाले मास्टरमाइंड मिराज उर्फ मेहराज उर्फ लंबू और शाहिद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। इनके पास से अत्याधुनिक पिस्टल, तमंचा और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से छह गोलियां चलीं। एक गोली मिराज के पैर में गोली लगने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय भाटिया के अनुसार, अशोक विहार निवासी व्यवसायी अनुज गोयल के घर में 7 मई, 23 को सुबह हथियारबंद बदमाश घुस गए थे। बदमाशों ने व्यवसायी के माता-पिता, पत्नी, बहन और बच्चों को हथियारों के बल बंधक बनाकर लूटपाट की थी। अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर अक्षय व एसआई रविभूषण की टीम बदमाशों की तलाश कर रही थी। हवलदार विनोद को 15 मार्च को सूचना मिली कि मिराज साथी के साथ द्वारका आएगा। इंस्पेक्टर अक्षय की देखरेख में एसआई रवि भूषण, एसआई राहुल, एसआई मनोज व एएसआई कुलदीप आदि की टीम ने घेराबंदी कर दी। इस बीच मेहराज (35) और शाहिद (40) ने पुलिस को देखकर गोली चला दी। एक गोली इंस्पेक्टर अक्षय के सीने में लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण वे बच गए। अक्षय की जवाबी कार्रवाई में मिराज के पैर में एक गोली लग गई। इसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया। मिराज बांग्लादेश का रहने वाला है।