फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One more chance for admission of child, can apply in Delhi schools

Noida News: बच्चे के दाखिले का एक और मौका, दिल्ली के स्कूलों में कर सकते हैं आवेदन

Mon, 18 Nov 2024 06:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
One more chance for admission of child, can apply in Delhi schools
बच्चे के दाखिले का एक और मौका, दिल्ली के स्कूलों में कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

- 28 नवंबर से शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया, स्कूल के चयन से पहले घर से दूरी का रखें ध्यान
- शहर के अधिकतर स्कूलों में सितंबर महीने में खत्म हो गई थी दाखिले की प्रक्रिया

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ऐसे अभिभावक जिनके बच्चों को मनपसंद स्कूल में दाखिला नहीं मिल पाया है, उनके लिए दाखिले का एक और मौका है। दिल्ली के स्कूलों में अगले सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। हालांकि उनको दाखिले से पहले स्कूल की दूरी का ध्यान रखना होगा। उसके आधार पर भी छात्र को पॉइंट्स मिलेंगे।

शहर के अधिकतर स्कूलों में सितंबर महीने से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। कई स्कूलों में अभिभावकों के इंटरव्यू के बाद लिस्ट जारी की जा चुकी है। कुछ स्कूलों में प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में जिन अभिभावकों के बच्चे का लिस्ट में अभी तक नाम नहीं आ पाया है, उनके लिए दाखिले का एक और मौका है। दिल्ली के करीब 1700 निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत नर्सरी क्लास, केजी, पहली कक्षा में दाखिल रेस शुरू होने जा रही है। सभी स्कूलों में सामान्य श्रेणी के लिए दाखिले की दौड़ 28 नवंबर से शुरू हो जाएगी। अभिभावक आवेदन फॉर्म 20 दिसंबर तक जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन


प्रॉमिनेंस वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. मृणालिनी सिंह ने बताया, स्कूल का चयन करने से पहले स्कूल की दूरी का जरूर ध्यान रखें। इसके आधार पर पॉइंट मिलते हैं। सिबलिंग के लिए भी पॉइंट्स तय होते हैं। अभिभावकों को बच्चे के समग्र विकास को ध्यान में रखकर स्कूल का चुनाव करना चाहिए। क्योंकि बच्चे का हर लिहाज से विकास जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानव रचना स्कूल की प्रिंसिपल निंदिया साकेत ने बताया कि दाखिले से पहले अभिभावकों को स्कूल में बच्चे की सुरक्षा को लेकर जानना चाहिए। चाहे तो स्कूल के बारे में अभिभावकों के रिव्यू पढ़ सकते हैं। इससे स्कूल के बारे में बहुत सी जानकारी मिल जाती है। साथ ही, घर से स्कूल की दूरी भी ध्यान में रखें। बच्चे का ट्रेवल टाइम बहुत ज्यादा नहीं होना चाहिए। स्कूल में शिक्षकों के ट्रेनिंग प्रोग्राम होते हैं या नहीं, इसके बारे में भी पता करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed