{"_id":"64b444e1433a516271032a27","slug":"one-more-accused-arrested-in-15-thousand-crore-fraud-case-noida-news-c-1-noi1096-727173-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 15 हजार करोड़ के फर्जीवाड़े मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 15 हजार करोड़ के फर्जीवाड़े मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
15 हजार करोड़ के फर्जीवाड़े मामले में एक और गिरफ्तार
- गिरफ्तार आरोपी गिरोह में सेल्स मैनेजर का करता था काम, अब तक 19 पकड़े गए
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। 15 हजार करोड़ रुपये के फर्जीवाड़ा मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी जयपुर निवासी प्रीतम गर्ग उर्फ चाचा (40) गिरोह के सेल्स मैनेजर के रूप में काम करता था। फर्जी कंपनी के रजिस्ट्रेशन कराने में भी आरोपी की अहम भूमिका थी। इस मामले में अब तक कुल 19 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस की टीम अभी भी कई राज्यों में जांच कर रही है और दबिश दे रही है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पिछले पांच वर्षो से फर्जी जीएसटी बिलिंग से प्राप्त रकम को लाने और ले जाने का काम करता था। इसने सेल्स मैनेजर के रूप में गैंग का काम आगे बढ़ाया था और दिल्ली से हरियाणा के सिरसा तक इसने गैंग के नेटवर्क को आगे बढ़ाया था। इस गिरोह के 18 आरोपियों की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने फर्जी टैक्स इनवॉयस, तीन मोबाइल, आधार कार्ड बरामद किया है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह इस गिरोह में कई तरह से काम करता था। एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की टीम कई शहरों में दबिश दे रही है।