फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One million safe work hours completed a major achievement for Iris Broadway in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: दस लाख सुरक्षित कार्य घंटे पूरे, आइरिस ब्रॉडवे की बड़ी उपलब्धि

Thu, 22 Oct 2026 06:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 22 Oct 2026 06:29 PM IST
सार

निर्माण क्षेत्र में गुणवत्ता के साथ सुरक्षा भी अहम है। इसी सोच के साथ त्रेहान आइरिस ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आइरिस ब्रॉडवे परियोजना में 10 लाख सुरक्षित कार्य घंटे पूरे कर उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन
One million safe work hours completed a major achievement for Iris Broadway in Greater Noida
आइरिस ब्रॉडवे की बड़ी उपलब्धि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निर्माण क्षेत्र में गुणवत्ता के साथ सुरक्षा भी अहम है। इसी सोच के साथ त्रेहान आइरिस ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आइरिस ब्रॉडवे परियोजना में 10 लाख सुरक्षित कार्य घंटे पूरे कर उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि परियोजना से जुड़े कर्मचारियों, इंजीनियरों और साइट टीमों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। कंपनी ने बताया कि हर चरण में सुरक्षा को प्राथमिकता देना उसकी कार्यशैली का हिस्सा है। सुरक्षित वातावरण के लिए नियमों का पालन, जागरूकता और टीमों के बीच तालमेल जरूरी है।

विज्ञापन


त्रेहान आइरिस के कार्यकारी निदेशक अभिषेक त्रेहान ने कहा कि यह पूरी टीम के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि हर दिन और हर चरण में लिए जाने वाले फैसलों से जुड़ी है। हम ऐसा कार्य वातावरण बनाना चाहते हैं, जहां हर कर्मचारी सुरक्षा को साझा जिम्मेदारी माने।
विज्ञापन


कार्यकारी निदेशक अमन त्रेहान ने कहा कि आइरिस ब्रॉडवे को तैयार करने में हर कर्मचारी की भूमिका अहम है। इसलिए उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। इसका श्रेय उन सभी कर्मचारियों को जाता है जो जिम्मेदारी और सतर्कता से काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed