फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One million cheats in the name of giving milk products franchises

दुग्ध उत्पादों की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर दस लाख ठगे

Thu, 08 Apr 2021 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
One million cheats in the name of giving milk products franchises
नोएडा। दुग्ध उत्पादों की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर दस लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी की तरफ से झांसा दिया गया था कि कंपनी का एक अमेरिकी डेयरी कंपनी से समझौता हो रहा है। सेक्टर-4 में कंपनी खोलकर आरोपियों ने करीब बीस लोगों से पैसे ले लिए और कंपनी बंदकर भाग गए। मामले में पीड़ितों ने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से अयोध्या निवासी राजन व रंजन शुक्ला ने दो महीने पहले सेक्टर-4 में एक बिल्डिंग में एएसआरएस एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड नामक दुग्ध उत्पादों की कंपनी खोली थी। कंपनी की तरफ से जनरल मैनेजर, सेल्स मैनेजर से लेकर 25 कर्मचारियों को नियुक्त किया गया। सभी कर्मचारियों को बताया गया कि जल्द ही एक अमेरिकी डेयरी कंपनी से समझौता होने वाला है और उसके लोगो के साथ दुग्ध उत्पाद बेचने का काम होगा। इसके लिए देशभर में कंपनी की तरफ से फ्रेंचाइजी देने का काम शुरू किया गया। कंपनी के जनरल मैनेजर से लेकर सभी कर्मचारी इस काम में जुट गए और डेयरी कारोबार से जुड़े लोगों से फ्रेंचाइजी के लिए संपर्क किया गया।
विज्ञापन

इन लोगों ने करीब 20 लोगों से संपर्क पर एडवांस के रूप में बीस लाख रुपये इकट्ठा कर लिया। जब पैसे देने वाले लोग करीब एक महीने के बाद जब नोएडा ऑफिस पहुंचे तो बंद मिला। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही ही इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed