फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One lakh people reached India Gate, troubled by traffic jam

Noida News: इंडिया गेट पर पहुंचे एक लाख लोग, जाम ने सताया

Wed, 01 Jan 2025 09:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
One lakh people reached India Gate, troubled by traffic jam
पर्यटन स्थलों पर दिल्ली ने मनाया नववर्ष का जश्न, धार्मिक स्थलों पर की पूजा
विज्ञापन


नई दिल्ली में लिया डायवर्जन सहारा, नहीं बनी बात
--------------------
7:45 बजे रात को इंडिया गेट को कराना पड़ा खाली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नववर्ष का जश्न दिल्लीवालों ने जमकर मनाया। इंडिया, कनॉट प्लेस, चिड़ियाघर, बिरला मंदिर, हनुमान मंदिर, इस्कॉन, बंगला साहिब गुरुद्वारे सहित सभी धार्मिक स्थलों व पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भारी भीड़ नजर रही। इससे नई दिल्ली का इलाका पूरी तरह ठप हो गया। सभी सड़कें पूरी जाम होने से वाहन चालक परेशान रहे। आलम यह था कि इंडिया गेट पर एक लाख से ज्यादा लोग पहुंच गए। देर रात तक बड़ी संख्या में लोग अलग-अलग जगहों पर जमे रहे। इनमें विदेशी पर्यटक भी शामिल रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने नए साल की शुरुआत धार्मिक स्थलों पर पूजा से की।
दोपहर बाद दिल्ली के अलग-अलग इलाकों की सड़कें जाम हो गईं। इसकी शुरुआत लुटियन की दिल्ली से हुई। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस को कई जगह डायवर्जन करना पड़ा। भीषण जाम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने इंडिया गेट को रात को 7:45 बजे पूरी तरह खाली करा लिया। पिछले वर्षों के पहले दिन के अनुभव को देखते हुए पुलिस को अनुमान था कि इस बार भी लोग इंडिया गेट, कनॉट प्लेस, चिड़ियाघर, पुराना किला व लोधी गार्डन समेत अन्य जगहों पर बड़ी संख्या में आएंगे। ऐसे में सुबह से ही ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया था। इंडिया गेट व कनॉट प्लेस में दोपहर 2 बजे तक 50 से 60 हजार लोग पहुंच गए थी। पुलिस लोगों को संभालने में लगी हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने इंडिया गेट से जाकिर हुसैन मार्ग, अकबर रोड, तिलक मार्ग, शेरशाह सूरी मार्ग व अन्य जगहों पर ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया था।कनॉट प्लेस के रास्ते बंद करने से इससे पंचकुइया रोड, मंडी हाउस, केजी मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग व संसद मार्ग पर भारी जाम था। गुरुद्वारा बंगला साहिब व कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में भारी संख्या में लोगों के आने से कई मार्ग पहले से बंद थे। सभी जगहों पर जबरदस्त जाम था। हालात इतने खराब थे कि कहीं भी पैदल लोगों के लिए आने जाने की व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, ट्रैफिक पुलिस की नई दिल्ली रेंज के उपायुक्त ढाल सिंह ने बताया कि इस बार एक लाख से ज्यादा लोग इंडिया गेट पर पहुंचे। फिर भी, यातायात प्रबंधन के इंतजाम पूरे थे। इंडिया गेट के सामने सी हैक्सागॉन के राजपथ वाले मार्ग पर विशेष चैनल बनाए गए थे। इसके अलावा दो इंस्पेक्टरों के साथ 50 से ज्यादा ट्रैफिककर्मी तैनात किए गए थे।
देर रात तक रहा जाम
कनॉट प्लेस, पंचकुईया रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, गोल डाकखाना, गोल मार्केट, अशोक रोड, पंडित पंत मार्ग, संसद मार्ग आदि जगहों पर देर रात तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed