Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One click away from information on Yamuna City's plots and development projects.

Noida News: एक क्लिक पर मिलेगी यमुना सिटी के भूखंडों-विकास कार्यों की जानकारी

Wed, 29 Oct 2025 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
One click away from information on Yamuna City's plots and development projects.
वन मैप पोर्टल सात नवंबर को लांच होगा, विकास कार्यों की स्थिति भी पता चलेगी
विज्ञापन

----------------
05 पांच विभाग अभी जोड़े गए

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
यमुना सिटी में भूखंड खरीदे हैं या योजना बना रहे हैं तो लोगों को यमुना प्राधिकरण आना जरूरी नहीं होगा। लोग ऑनलाइन पोर्टल से भूखंडों की जानकारी व अब तक हुए विकास कार्याें की स्थिति खुद एक क्लिक पर जान सकेंगे। इसके लिए यमुना प्राधिकरण सात नवंबर को अपना वन मैप पोर्टल लांच करेगा।
बुधवार को सीईओ राकेश कुमार सिंह ने एजेंसी के जरिये वन मैप पोर्टल का प्रस्तुतिकरण करवाया। संपत्ति और परियोजना विभाग के कामों को किस तरह इस पर अपडेट कर देखा जा सकेगा इसके लिए एजेंसी ने अधिकारियों को विस्तार से बताया। एजेंसी का कहना है कि अभी संपत्ति, परियोजना, नियोजन, उद्योग व भूमि विभाग को पोर्टल पर लाइव किया जा सकेगा। अगले चरण में वित्त और सामान्य प्रशासन विभाग को भी शामिल किया जाना है। वन मैप पोर्टल पर सीईओ की भूमिका सुपर एडमिन की रहेगी। वहीं, बाकी विभागों के प्रबंधक और वरिष्ठ प्रबंधक को डाटा नियमित रूप से अपडेट करने के अधिकार होंगे। सीईओ ने बताया कि यह पोर्टल विकास कार्यों की निगरानी के लिए महत्वपूर्ण होगा। निरीक्षण के समय मौके पर ही पोर्टल से देखा जा सकेगा कि यहां अब तक क्या-क्या काम हो चुके हैं। इसके अलावा पाेर्टल पर आमजन को भी यह सुविधा होगी कि वह सेक्टर में हुए कामों को देख सकें।
विज्ञापन

इससे उन्हें अपने भूखंडों के उपयोग के लिए योजनाएं बनाने में सहूलियत हो सकेगी जो भी काम कराए जाएंगे। उनकी जियो टैगिंग भी होगी। इससे यह पता चल सकेगा कि सड़क व पानी की टंकी कहां बनी। इसके अलावा स्ट्रीटलाइट, पार्क जैसे विकास कार्य भी पोर्टल के जरिए ही पता चल सकेंगे। फेज-1 से इसकी शुरूआत हो रही है। सात नवंबर को प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार के हाथों इसे लांच कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितने भूखंड आवंटित नहीं, यह भी चलेगा पता
नियोजन और संपत्ति के पोर्टल पर आने से यह पता चल सकेगा कि कितने भूखंड अब तक विकसित हुए, कितने भूखंड आवंटित हुए व कितने अभी शेष हैं। इससे भविष्य की योजना लांच करने में भी प्राधिकरण को मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed