{"_id":"5d56e8438ebc3e89975574d7","slug":"one-beaten-by-people-dead-mewat-news-noi4553787133","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के कारण पीट-पीट कर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश के कारण पीट-पीट कर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश के कारण पीट-पीट कर की हत्या
फिरोजपुर झिरका/ नगीना। नगीना थानांतर्गत खान मोहम्मद पुर (स्टोरबास) गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश के कारण एक पक्ष ने लाठी-डंडों से पीट-पीट कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक का नाम इकबाल था। इस मामले में पीड़ित के भाई जुलफान की शिकायत पर नगीना थाना पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।
इकबाल और हारून पक्ष के बीच पुरानी रंजिश के कारण गुरुवार को झगड़ा हुआ था। शुक्रवार को गांव के प्रमुख लोगों द्वारा दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े के निपटारे के लिए बिरादरी पंचायत बुलाई गई थी। बिरादरी पंचायत में दोनों पक्ष मौजूद थे, जब इकबाल फैसले को अंतिम रूप देने के लिए अपने परिजनों के साथ सलाह मशविरा करने पंचायत से दूर जा रहा था कि दूसरे पक्ष हारून ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर इकबाल पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में इकबाल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद पंचायत में शामिल पंच इकबाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल अल- आफिया ला रहे थे कि इकबाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद इकबाल के परिजनों ने नगीना पुलिस को सूचना दी। नगीना पुलिस अस्पताल में पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक इकबाल के भाई जुलफान की शिकायत पर नगीना थाना पुलिस ने दूसरे पक्ष के हारून, इस्लाम, इशाक, शौकीन, सिराजुद्दीन, नसीर, तोहिद कुल 7 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
नगीना थाना पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का जिला अस्पताल अल-आफिया में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही सभी हत्यारोपियों को पकड़ लिया जाएगा।