{"_id":"61f30034ad27d6387f3120de","slug":"one-arrested-for-cheating-on-the-pretext-of-renewing-insurance-policy-noida-news-noi62904449","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना पुलिस ने लैप्स बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मैजिक (फ्रिक्सन) पेन का इस्तेमाल कर ठगी करता था। इस पेन से लिखे गए शब्दों को आसानी से मिटाया जा सकता है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लैपटॉप, आईकार्ड, एक मैजिक पेन आदि सामान बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान मूलरूप से सीतापुर निवासी सुमित पांडे के रूप में हुई है। वह शाहबेरी के वृंदावन अपार्टमेंट में रहता था। पुलिस आरोपी के फरार साथी को भी तलाश रही है।
पुलिस के मुताबिक करीब आठ माह पहले आरोपी ने लैप्स बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी की थी। जिसके बाद वह फरार हो गया था। आरोपी ने अपने साथी जय उर्फ जयवीर के साथ मिलकर लैप्स पॉलिसी रिन्यूअल कराने के बहाने पॉलिसी धारक से केवाईसी दस्तावेज व 170 रुपये का चेक मांगते थे।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने जज कॉलोनी निवासी एक युवती को 23 मार्च 2021 को कॉल की थी। आरोपियों ने युवती की बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने का झांसा दिया और केवाईसी के लिए दस्तावेज जमा कराने की बात कही। आरोपियों ने इसके लिए 170 रुपये का चेक देने को कहा। आरोपियों ने 170 रुपये चेक में मैजिक पेन से लिखे और युवती से उसके पेन से हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद आरोपियों ने मैजिक पेन से लिखी रकम को मिटाकर 60 हजार रुपये लिखकर भुना लिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर अब घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन
लिफ्ट देकर तीन यात्रियों से ठगी में दो गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। परी चौक से लिफ्ट देकर ठगी एक और मामला सामने आया है। कार सवार बदमाशों ने तीन यात्रियों को लिफ्ट देकर रास्ते में चेकिंग का हवाला देकर नकदी और मोबाइल जमा करा लिए। आरोपी पीड़ितों को यमुना एक्सप्रेसवे पर उतारकर फरार हो गए। आरोपियों ने पासवर्ड पूछताछ कर यात्रियों को डेबिट कार्ड से भी रुपये निकाले हैं। पुलिस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि गोविंद, रामकिशन व उनका एक साथी बुधवार को आगरा जाने के लिए परी चौक पर पहुंचे थे। कार सवार बदमाशों ने उन्हें लिफ्ट दी। पी-3 गोलचक्कर के पास जाकर आरोपियों ने पुलिस चेकिंग का हवाला देते हुए नकदी, मोबाइल, पर्स आदि अपने पास जमा करा लिए। इसके बाद आरोपी पीड़ितों को यमुना एक्सप्रेसवे पर छोड़कर भाग गए। पीड़ितों की सूचना पर पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने में जुट गई। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से अन्य घटनाओं व उनके साथियों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।