फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   On the first day, two return flights from Lucknow-Noida-Bangalore will land and depart from Noida Airport.

Noida News: 15 जून की सुबह लखनऊ से नोएडा आएगी पहली फ्लाइट

Thu, 07 May 2026 08:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
On the first day, two return flights from Lucknow-Noida-Bangalore will land and depart from Noida Airport.
- नोएडा एयरपोर्ट से बंगलूरू होगी रवाना, पहले दिन लखनऊ-नोएडा-बंगलूरू की दो रिटर्न फ्लाइट उतरेंगी और रवाना होंगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने का इंतजार की घड़ियां समाप्त हुईं। इसी 15 जून की सुबह 8:05 पर लखनऊ से आया विमान नोएडा एयरपोर्ट की हवाईपट्टी पर उतरेगा। ठीक तीस मिनट बाद इंडिगो एयरलाइंस का यही विमान नोएडा से यात्रियों को लेकर बेंगलूरू के लिए उड़ान भरेगा। पहले दिन लखनऊ-नोएडा-बंगलूरू की दो रिटर्न फ्लाइट नोएडा एयरपोर्ट पर उतरेंगी और रवाना होंगी।

इंडिगो दिल्ली-एनसीआर के तीसरे एयरपोर्ट पर कॉमर्शियल फ्लाइट का शुभारंभ करने वाली पहली एयरलाइंस कंपनी बनेगी। जल्द ही आकासा और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी नोएडा से अपनी उड़ान सेवा शुरू करेगी। बृहस्पतिवार दोपहर से इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल एप आदि पर नोएडा से लखनऊ और बंगलूरू के लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो गई थी। इंडिगो के चीफ स्ट्रेटेजी ऑफिसर आलोक सिंह ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपनी सेवाएं शुरू करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित यह एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर के लिए नया प्रवेश द्वार बनेगा।
विज्ञापन


पहले दिन उड़ान का समय
7:05 बजे लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगा विमाान।
8:05 नोएडा एयरपोर्ट पर उतरेगा विमान।
8:35 नोएडा से बंगलूरू के लिए उड़ान।
11.05 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरेगा विमान।
दोपहर बाद 3:45 बजे बेंगलुरु से नोएडा के लिए उड़ान।
शाम 6:20 मिनट पर नोएडा एयरपोर्ट पर उतरेगा विमान
6: 55 मिनट पर नोएडा से लखनऊ के लिए रवाना होगा विमान।
8:00 लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरेगा विमान।

पहले चरण में 16 शहरों में होंगी इंडिगो की उड़ानें
इंडिगो चरणबद्ध तरीके से नोएडा हवाईअड्डे को भारत के 16 से अधिक शहरों से सीधे जोड़ेगी। इनमें बंगलूरू और हैदराबाद जैसे प्रमुख महानगरों के साथ-साथ अमृतसर, चंडीगढ़, धर्मशाला, जयपुर, लखनऊ, नवी मुंबई, पंतनगर और श्रीनगर जैसे टियर-2 और टियर-3 शहर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed