फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   on the first day, 70 percent of the children drunk polio

नूंह जिले में पहले दिन 70 फीसदी बच्चों ने गटकी पोलियों की दवा

Sun, 31 Jan 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
on the first day, 70 percent of the children drunk polio
पिनगवां में टीकाकरण अभियान के तहत बच्चों को दवाई पिलाते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Mewat
पुन्हाना। जिले में पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन करीब 70 फीसदी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने मस्जिदों के इमाम, मौलाना और प्रमुख लोगों का सहयोग लेकर कई सेंटरों पर उलेमाओं से उद्घाटन भी कराया। तीन दिन तक चलने वाले अभियान में 3 लाख 9 हजार 354 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन 2 लाख 4 हजार 739 बच्चों ने दवा पी।
विज्ञापन

जिला पोलियो अभियान अधिकारी डॉ. बसंत कुमार ने बताया कि जिले में 3 लाख 9 हजार 354 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन 2 लाख 4 हजार 739 बच्चों ने दवा पी। उन्होंने बताया कि जिले में 760 सदस्यों की चार और 310 सदस्यों की दो टीमें बनाई गई हैं। जबकि, 1089 बूथ बनाए गए। इनमें 3680 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। टीमों की निगरानी के लिए 235 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए। जिले में 39 मोबाइल टीमों का गठन कर 124 कर्मचारी नियुक्त किए गए। उन्होंने बताया कि पोलियो अभियान को कामयाब बनाने के लिए जिले के धार्मिक, सामाजिक व राजनैतिक लोगों का सहयोग लिया जा रहा है। इसका असर पहले दिन देखने को भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed