फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   On refusing to marry, the girl was attacked with a knife and killed

Noida News: शादी से इंकार पर युवती पर चाकू से हमलाकर जान दी

Sat, 03 Jun 2023 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 07:28 PM IST
विज्ञापन
On refusing to marry, the girl was attacked with a knife and killed
युवती को इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बेगमपुर में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने एकतरफा प्यार में युवती के गले पर चाकू से हमलाकर घायल कर दिया और बाद में खुद फंदे पर लटककर जान दे दी। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उपचार के बाद शनिवार को उसे छुट्टी दे दी गई। शुरुआती जांच में पता चला कि युवती को आरोपी कई बार शादी का प्रस्ताव दे चुका था। प्रस्ताव नकारे जाने पर उसने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, जेजे काॅलोनी सेक्टर-25 रोहिणी निवासी अमित (24) रोहिणी सेक्टर-24 में बहन और जीजा अनिल की कंपनी क्रिएटिव कांसेप्ट डिजाइन में काम करता था। कंपनी प्रदर्शनी में लगने वाले स्टाॅल की डिजाइनिंग के ठेके लेती है। पीड़ित मुस्कान सहित चार महिलाएं कंपनी में काम करती हैं। शुक्रवार दोपहर पुलिस को युवती को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि मुस्कान को पास के अस्पताल ले जाया गया है, जबकि अमित ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने बताया कि काम करने के दौरान अमित युवती से मिलता था। उसने कई बार दोस्ती करने और शादी का प्रस्ताव दिया था, लेकिन युवती ने मना कर दिया था। शुक्रवार दोपहर अमित, मुस्कान और तीन अन्य युवतियां कार्यालय में मौजूद थीं। अमित ने मुस्कान से दोस्ती करने के लिए कहा। उसके मना करने पर वह रसोई में चला गया और वहां से चाकू लाकर युवती के गले पर वार कर दिया। मौजूद युवतियों ने अमित को पकड़ लिया, जबकि मुस्कान भागकर भूतल पर पहुंच गई। इसके बाद अमित ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed