Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   On Diwali, the city's streets are plunged in darkness instead of being illuminated.

Noida News: दिवाली पर रोशनी की जगह अंधेरे में डूबीं हैं शहर की सड़कें

Wed, 04 Nov 2026 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
On Diwali, the city's streets are plunged in darkness instead of being illuminated.
अनिल वर्मा
14वें एवेन्यू पुलिस चौकी से गौड़ सिटी गुरुद्वारा, गौड़ सिटी-1 टी-पॉइंट से ताज हाईवे तक कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रही
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दिवाली पर हर घर को रोशन करने की तैयारी है, बाजारों में सजावट है और शहर को जगमगाने के दावे भी किए जा रहे हैं। लेकिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट व ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर पहुंचते ही रोशनी के इन दावों की तस्वीर बदल जाती है। कई प्रमुख रास्ते शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाते हैं। कहीं स्ट्रीट लाइट खराब हैं तो कहीं सड़क चौड़ीकरण के बाद पोल ही दोबारा नहीं लगाए गए। यह समस्या नई नहीं है, निवासी कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस हैं। ऐसे में ग्रेनो वेस्ट के लोगों के सामने बड़ा सवाल है कि आखिर कब तक शहर की सड़कें अंधेरे से पटी रहेंगी?


14वें एवेन्यू पुलिस चौकी से गौड़ सिटी गुरुद्वारा, गौड़ सिटी-1 टी-पॉइंट से ताज हाईवे तक कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रही हैं। वहीं, राइज चौकी से पेट्रोल पंप की ओर जाने वाले रास्ते पर भी अंधेरा पसरा रहता है। छपरौला, अल्फा, बीटा, गामा और ओमेगा समेत कई सेक्टरों में भी स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। छपरौला जाने वाले मार्ग पर भी अंधेरा पसरा हुआ है। सेक्टर अल्फा, बीटा, गामा और पी तीन की कई सर्विस रोड व मुख्य मार्ग अंधेरे में डूबे मिले।
विज्ञापन


कई बार शिकायत, फिर भी नहीं जलीं लाइटें
निवासियों ने बताया कि स्ट्रीट लाइट ठीक कराने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। कई इलाकों में लंबे समय से लाइटें बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली से पहले जगमग हों सड़कें
निवासियों ने संबंधित विभाग और प्राधिकरण से मांग की है कि दिवाली से पहले सभी प्रभावित सड़कों और सेक्टरों का निरीक्षण कराया जाए। खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराया जाए और जहां रोशनी की व्यवस्था नहीं है, वहां नए पोल और लाइटें लगाई जाएं।




क्या बोले लोग

अंधेरे में पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। - आत्माराम राठौर, ऐस सिटी सोसाइटी

स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत कई बार की गई। हर बार आश्वासन दिया जाता है। - अमिताव साहू, ऐस सिटी सोसाइटी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान पोल हटाए गए थे लेकिन अभी तक लाइटें नहीं लगी। - अनिल वर्मा, एओए अध्यक्ष महागुण माइवुड्स


प्राधिकरण को सोसाइटियों और सेक्टरों में स्ट्रीट लाइट की जांच करानी चाहिए। - आरफान भगत, पंचशील हाइनिश सोसाइटी

अनिल वर्मा

अनिल वर्मा

अनिल वर्मा

अनिल वर्मा

अनिल वर्मा

अनिल वर्मा

अनिल वर्मा

अनिल वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed