फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   On Dhanteras, there was a lot of excitement in the markets, the faces of the shopkeepers, the purchase of utensils, jewelery and vehicles was fierce.

धनतेरस पर बाजारों में रही रौनक, दुकानदारों के खिले चेहरे, बर्तन, जूलरी और वाहनों की जमकर हुई खरीदारी

Tue, 02 Nov 2021 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
On Dhanteras, there was a lot of excitement in the markets, the faces of the shopkeepers, the purchase of utensils, jewelery and vehicles was fierce.
नूंह। जिले में मंगलवार को धनतेरस पर बाजारों में पूरे दिन रौनक बनी रही। बाजारों में लोगों की भारी भीड़ नजर आई। लोग बर्तनों और अन्य सामानों की खरीदारी में जुटे रहे। इससे दुकानदारों के चेहरे खिले दिखाई दिए। सुबह से ही बाजारों में लोगों की चहल-पहल दिखाई दी। दिवाली पर्व से दो दिन पहले मनाए जाने वाले धनतेरस के इस पर्व पर खरीदारी को शुभ माना जाता है। खासकर बर्तनों व जूलरी के अलावा नए वाहनों और उपकरणों की खरीद अधिक होती है। त्योहार पर बाजारों में रही लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

शहर के दुकानदारों ने अपनी दुकानों को विशेष रूप से सजाया हुआ था। ये दुकानें खरीदारों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं। शहर की अधिकतर महिलाएं मंगलवार को पूजा सामग्री व दीपक खरीदतीं दिखाई दी। वहीं, ग्रामीण अंचलों के लोगों ने अपने घरों को सजाने की सामग्री की जमकर खरीदारी की। हालांकि, सामान महंगे होने के बावजूद लोगों ने स्वदेशी सामानों की खरीदारी की। वहीं, फिरोजपुर झिरका के इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार अरुण कुमार, विनय कुमार, भूषण, नेसी ने बताया कि पिछले दो वर्षों की तुलना में इस बार दिवाली पर अधिक खरीदारी हो रही है। वहीं उनके द्वारा भी पर्व को लेकर कूपन और उपहार आदि की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा शहर के सीटू जैन, इंदरजीत सोनी, राजू सोनी , राहुल जैन , अमित सिंघल आदि जूलरों ने बताया कि धनतेरस पर्व पर लोगों ने जमकर चांदी के सिक्के, चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां आदि खरीदीं।
विज्ञापन

त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क दिखाई दिया। बाजार में पुलिसकर्मी जगह-जगह जाकर मुआयना कर रहे थे। पुलिसकर्मी चौक-चौराहों पर घूमकर स्थिति का जायजा ले रही थी। वहीं आने-जाने वालों पर पूरी नजर रखी जा रही थी। बाजार में सुरक्षा के इंतजाम पूरी तरह से दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की जमकर हुई बुकिंग
धनतेरस पर वाहनों के शोरूम पर बुकिंग के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। शोरूम मालिकों ने लोगों को वाहनों की डिलीवरी भी दी। लोगों का मानना है कि धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ होता है।
बर्तनों और जूलरी की खूब हुई बिक्री
बाजारों में लोग बर्तन, जूलरी और चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदते दिखे। बर्तनों और जूलरी की खरीद को इस त्योहार पर अहम माना जाता है। इस कारण बर्तनों और जूलरी की दुकानों पर ज्यादा भीड़ थी। इनके अलावा दिवाली पूजन के लिए मिट्टी की मूर्तियां व अन्य सामान के साथ-साथ घरों को सजाने वाले आर्टिफिशियल फूल व अन्य सजावट का सामान भी जमकर बिका। जूलरों ने बताया कि लोगों ने पहले ही बुकिंग करा रखी है।
फूलों की मांग बढ़ी
दिवाली के मद्देनजर फूलों की मांग भी तेजी से बढ़ गई है। इस कारण विक्रेता जगह-जगह स्टाल लगाकर फूलों की बिक्री कर रहे थे। गेंदा का फूल 60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है। वहीं, फूलों की छोटी माला 10 रुपये की मिल रही है।

पूरे दिन बनी रही जाम की स्थिति
अतिक्रमण के कारण बाजारों में पूरे दिन जाम लगा रहा। दुकानदारों द्वारा दुकानों के सामान को बाहर सड़कों पर लगाने के कारण पूरी तरह से अतिक्रमण रहा। इस कारण लोगों को बेहद परेशानियों का सामान करना पड़ा। जैसे-तैसे चालक अपने वाहनों को निकालने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed