फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   On asking the constable to put on the helmet, the young man was detained and beaten

Noida News: दरोगा से हेलमेट लगाने की पूछने पर, युवक को हिरासत में लेकर पीटा

Sun, 02 Jul 2023 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
On asking the constable to put on the helmet, the young man was detained and beaten
दरोगा से हेलमेट लगाने की बात पूछने पर युवक को हिरासत में लेकर पीटा
विज्ञापन

- वीडियो बनाते युवक का मोबाइल छीनने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल , डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने एसीपी तृतीय को सौंपी मामले की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के तैनात एक दारोगा से हेलमेट क्यों नहीं लगाया पूछना भारी पड़ गया। दारोगा ने वीडियो बना रहे आयुष विश्वकर्मा का मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छीनने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मियोें ने युवक को थाने में ले जाकर बुरी तरह पीटा। उस पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है। पीड़ित ने जमानत कराने के बाद अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने एसीपी तृतीय सुमित शुक्ला को जांच सौंपी है।
हल्दोनी मोड़ पर रहने वाले कपड़ा व्यापारी रवि के बेटे आयुष (19) का कुछ दिन पहले हेलमेट नहीं लगाने पर पुलिसकर्मियों ने चालान किया था। आयुष ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि 29 जून को वह घर से निकला था। रास्ते में बाइक पर दो पुलिसकर्मी जाते हुए दिखे। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। आयुष ने दोनों पुलिसकर्मियों से हेलमेट नहीं लगाने की बात पूछी। यह सुनकर पुलिसकर्मी भड़क गए और आयुष का मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन

आयुष मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इससे फुटेज मोबाइल में कैद हो गई। आरोप है कि युवक को कोतवाली में ले जमकर पीटा और हथकड़ी लगा दी। इस दौरान युवक ने दूसरे मोबाइल से थाने में हुए घटना की ऑडियो रिकार्ड कर ली। इससे पुलिसकर्मियों के गाली गलौज कर युवक को धमकाने की आवाज सुनाई दे रही हैं। डीसीपी अनिल यादव का कहना है कि इस मामले में एसीपी-3 को जांच दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed