फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Old records of land will be easily available on one click

जमीन के पुराने रिकॉर्ड एक क्लिक पर आसानी से होंगे उपलब्ध

Sun, 21 Nov 2021 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Old records of land will be easily available on one click
नूंह। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नूंह जिला सहित राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर माडर्न रेवेन्यू रिकार्ड रूम का लोकार्पण किया। उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि नूंह जिलावासियों के लिए अच्छी खबर है। अब जमीन के पुराने रिकार्ड एक क्लिक पर आसानी से उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय में बने मॉडर्न रेवेन्यू रिकार्ड रूम के माध्यम से अब आसानी से राजस्व विभाग के पुराने रिकार्ड लेने की सुविधा होगी। उपायुक्त ने बताया कि माडर्न रेवेन्यू रिकार्ड रूम में बरसों पुराने राजस्व अभिलेखों को डिजिटाइज किया गया है और अब ये रिकॉर्ड माउस की एक क्लिक पर आसानी से उपलब्ध है। जबकि पहले इसे देखने और ट्रेस करने में काफी समय लगता था।
विज्ञापन

संरक्षित रिकार्ड में कुछ तो 1870 से भी पुराने हैं। इस नई पहल के तहत, महत्वपूर्ण राजस्व रिकॉर्ड और दस्तावेजों को स्कैन, सूचीबद्ध किया गया है और आधुनिक रिकॉर्ड रूम स्थित बॉक्स में व्यवस्थित ढंग से रखा गया है। उन्होंने बताया कि नूह में रेवेन्यू के पुराने रिकार्ड की 81 लाख 99 हजार 383 से अधिक इमेज अपलोड है। इन इमेज को राजस्व विभाग द्वारा वेरीफाइड किया गया है। उन्होंने बताया कि सुशासन की दिशा में आमजन को मिलने वाली सुविधाओं में सुधार के लिए हरियाणा सरकार का यह बड़ा कदम है। रेवेन्यु रिकार्ड के डिजिटाइजेशन से पहले मैन्युअल तरीके से लोगों को पुरानी जानकारी लेने के लिए लंबा समय लगता है लेकिन माडर्न रेवेन्यु रिकार्ड रूम से अब यह सुविधा लोगों को तत्काल मिलेगी। इस मौके पर नगराधीश जयप्रकाश, जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, डीआईओ नदीम अख्तर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed