फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   old iron bridge closed, more than 52 trains affected, 21 canceled

Noida News: पुराना लोहे का पुल बंद, 52 से अधिक ट्रेनें प्रभावित, 21 निरस्त

Tue, 11 Jul 2023 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
old iron bridge closed, more than 52 trains affected, 21 canceled
31 ट्रेनें परिवर्तित रूट से चलीं, यात्री परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पुराना लोहे का पुल बंद होने से मंगलवार को पुरानी दिल्ली से चलने वाली 52 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं। इनमें से 21 निरस्त रहीं तो 31 परिवर्तित रूट से चलीं। इससे दिल्ली आसपास के लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली से खुर्जा, शामली, बरेली, सहारनपुर, गाजियाबाद, पलवल, दनकौर समेत अन्य जगहों पर आने-जाने में बेहद कठिनाई हुई। बुधवार को भी इस समस्या से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।

निरस्त रहने वाली ट्रेनों में मुख्य रूप से दिल्ली-खुर्जा स्पेशल, दिल्ली-बरेली स्पेशल, सहारनपुर-दिल्ली स्पेशल, गाजियाबाद-दिल्ली स्पेशल, ट्रेन संख्या 04959 गाजियाबाद-दिल्ली स्पेशल, ट्रेन संख्या 04941 गाजियाबाद-दिल्ली स्पेशल, ट्रेन संख्या 20412 सहारनपुर-दिल्ली एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 04932 दिल्ली-दनकौर स्पेशल, पलवल-गाजियाबाद, दिल्ली-शामली स्पेशल, दिल्ली-शामली-सहारनपुर स्पेशल, दिल्ली-गाजियाबाद, दिल्ली-सहारनपुर, साहिबाबाद-दनकौर, बरेली-दिल्ली स्पेशल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed