फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Offline studies will start in technical colleges from 17

17 फरवरी से तकनीकी कॉलेजों में शुरू होगी ऑफलाइन पढ़ाई

Sat, 12 Feb 2022 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Offline studies will start in technical colleges from 17
ग्रेटर नोएडा। तकनीकी कॉलेजों में 17 फरवरी से ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होगी। हालांकि, कुछ कॉलेजों ने शुक्रवार से ही विद्यार्थियों को बुलाया, लेकिन बहुत कम संख्या में विद्यार्थी पहुंचे। दूसरी तरफ तीसरे वर्ष की सेशनल परीक्षा ऑनलाइन भी करा रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन की ओर से सात फरवरी से कॉलेजों को खोलने के निर्देश आए थे। इसके बाद से कॉलेज अपने विद्यार्थियों को मेल और अन्य माध्यमों से सूचित कर रहे हैं। नॉलेज पार्क स्थित 30 से अधिक इंजीनियरिंग, प्रबंधन, नर्सिंग आदि कॉलेज हैं।
विज्ञापन

इनमें एकेटीयू से संबंधित अधिकतर इंजीनियरिंग और प्रबंधन कॉलेज 17 फरवरी से शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। जीएल बजाज कॉलेज, गलगोटिया कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों ने 17 फरवरी से कॉलेज ऑफलाइन मोड पर शुरू करने का निर्देश दिया है। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को कॉलेज खुलने से संबंधित मेल भेजे जा रहे हैं। जीएल बजाज कॉलेज के निदेशक डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण ऑफलाइन मोड पर कक्षाएं बंद कर दी गईं थीं और ऑनलाइन कक्षाएं चल रहीं थीं। अब फिर से कोरोना के केस कम होने पर कॉलेज खोलने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईईटी कॉलेज में बेहद कम आए विद्यार्थी
कॉलेज के निदेशक योजना डॉ. पी पचौरी ने बताया कि शुक्रवार से ही कक्षाएं शुरू करने की जानकारी विद्यार्थियों को दी थीं। पहले दिन कुछ ही विद्यार्थी कॉलेज में आए। संभावना है कि सोमवार तक विद्यार्थी अच्छी संख्या में आ जाएंगे।

कोविड नियमों का होगा पालन
ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने से पहले कॉलेज कोविड नियमों के अंतर्गत तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान कक्षाओं की संख्या में इजाफा किया जा रहा है। इससे दूर-दूर बैठाने, मास्क, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था की जा रही है। इससे विद्यार्थियों को कोरोना से सुरक्षित रखा जाए। इस दौरान विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाकर आने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed