{"_id":"6669a19e3acfb8570e0dc336","slug":"offline-counseling-of-ipus-med-program-will-be-held-on-june-21-noida-news-c-340-1-del1011-51027-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 21 जून को होगी आईपीयू के एमएड प्रोग्राम की ऑफलाइन काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 21 जून को होगी आईपीयू के एमएड प्रोग्राम की ऑफलाइन काउंसलिंग
विज्ञापन
-काउंसलिंग के दिन ही दस्तावेज सत्यापन के बाद रैंक के अनुसार सीटों का आवंटन होगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के एमएड प्रोग्राम की ऑफलाइन काउंसलिंग 21 जून को द्वारका कैंपस में आयोजित की जाएगी। पहले इस प्रोग्राम की काउंसलिंग 19 जून को होनी थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से 19 जून को प्रस्तावित काउंसलिंग को 21 जून के लिए शिफ्ट कर दिया गया है। काउंसलिंग के दिन ही दस्तावेज सत्यापन के उपरांत रैंक के अनुसार सीटों का आवंटन भी कर दिया जाएगा।
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रोग्राम की काउंसलिंग में ऐसे उम्मीदवार भाग ले सकते हैं, जिन छात्रों ने यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इस प्रोग्राम की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की हो और काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया हो। बताते चलें कि आईपीयू के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एजुकेशन में उपलब्ध इस प्रोग्राम की 50 सीटें हैं। काउंसलिंग के लिए आवेदक को यूनिवर्सिटी के कुलसचिव के पक्ष में 97 हजार रुपये का एक बैंक ड्राफ़्ट, सीईटी (कॉमन एंट्रेस टेस्ट) एडमिट कार्ड, रैंक कार्ड और चार पासपोर्ट आकर के फोटो लाना आवश्यक है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रोग्राम के संबंध में अधिक जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट https://ipu.admissions.nic.in और https://ipu.ac.in से प्राप्त की जा सकती है।