फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Officials will no longer be able to indulge in fraud in the allocation of YIDA tenders.

Noida News: यीडा की निविदाओं के आवंटन में अधिकारी अब नहीं करा सकेंगे घपलेबाजी

Fri, 17 Nov 2023 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Officials will no longer be able to indulge in fraud in the allocation of YIDA tenders.
यीडा की निविदाओं के आवंटन में अधिकारी अब नहीं करा सकेंगे घपलेबाजी
विज्ञापन

- पीडब्ल्यूडी के प्रहरी एप को लागू करेगा यमुना प्राधिकरण, समिति ने दी संस्तुति
- फर्मों का पंजीकरण कराना होना जरूरी, एप बताएगा सफल या असफल
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण में सिविल, विद्युत व उद्यान के कार्यों की निविदाओं के आवंटन में अब घपलेबाजी नहीं हो पाएगी। इसे रोकने के लिए यमुना प्राधिकरण पीडब्ल्यूडी के प्रहरी एप को लागू करेगा। इस एप पर पंजीकरण होने के तुरंत बाद निर्णय हो जाएगा कि यह सफल है या अफसल। जो फर्म पंजीकरण कराएंगी उन्हीं को कार्य आवंटित हो सकेंगे।
प्राधिकरण की समिति ने सॉफ्टवेयर आधारित एप को लागू करने की अनुमति दे दी है और अब इसे 28 नवंबर को प्राधिकरण बोर्ड बैठक में रखेगा। फिलहाल यीडा में फर्मों के पंजीकरण की वर्तमान में कोई व्यवस्था नहीं है। मुना प्राधिकरण में पिछले दिनों सफाईकर्मियों की नियुक्ति के दौरान अधिकारियों की घपलेबाजी की जानकारी मुख्य कार्यपालक को लगी थी। उसी समय प्रोजेक्ट का काम देख रहे उपमहाप्रबंधक से काम वापस ले लिया था और तीन कंपिनयों को काली सूची में डाल दिया था। इसके बाद सीईओ ने एप आधारित व्यवस्था को लागू करने का आश्वासन दिया था। अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में जो फर्म/ठेकेदार पंजीकृत हैं, उन्हीं को ही प्रहरी एप द्वारा निविदाओं के लिए योग्य माना जाएगा। ऐसे में स्थानीय स्तर पर काम कर रही उन फर्मों को सबसे ज्यादा दिक्कत होगी, जो उक्त एप पर रजिस्टर्ड नहीं हैं।
विज्ञापन

नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि कार्यों की पारदर्शिता के साथ फर्मों के जरूरी कागजातों की जांच में जो समय कम लगेगा। मानवीय त्रुटि होने की आशंका कम रहेगी। प्रहरी एप डाटा-बेस पर ही कार्य करता है। पीडब्ल्यूडी द्वारा पंजीकरण के समय ही संबंधित फर्म के सभी प्रपत्र जैसे टर्नओवर, चरित्र प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र व ऑनगोइंग कार्यों की स्थिति सहित सभी जरूरी कागजात जमा करा लिए जाएंगे। जिसके उपरांत प्राइस बिड खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
निविदाओं का आवंटन पीडब्ल्यूडी के प्रहरी एप के माध्यम से किया जाएगा। इससे फर्जीवाड़े पर अंकुश लग सकेगा। प्रहरी एप पर रजिस्टर्ड फर्में ही निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगी। नई व्यवस्था लागू करने से संबंधित प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
डॉ़ अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed