फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Officials set out to locate open manholes and drains following the accident.

Noida News: हादसे के बाद खुले मैनहोल और नाले तलाश करने निकले अधिकारी

Wed, 08 Jul 2026 09:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
Officials set out to locate open manholes and drains following the accident.
ग्रेटर नोएडा। आईएफएस विला सोसाइटी के पास नाले के खुले मैनहोल में बच्चा गिरने की घटना के बाद अब ग्रेनो प्राधिकरण सक्रिय हुआ है। सीईओ रवि कुमार एनजी की सख्ती के बाद ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारी बुधवार को शहर में खुले मैनहोल और नाले तलाश करने निकले। इस काम में सीईओ ने सभी अधिकारियों के अलावा वर्क सर्किल के इंजीनियरों को लगाया है जिससे ऐसी घटना दोबारा नहीं हो। इसके चलते बुधवार को कोई भी अधिकारी व इंजीनियर प्राधिकरण में दोपहर तक मौजूद नहीं रहे। एक अधिकारी ने बताया कि सीईओ की नाराजगी के बाद ऐसे खुले नाले और मैनहोल चिह्नित कराए गए हैं जिनसे बारिश के दौरान किसी को नुकसान पहुंच सकता है। इन सभी को प्राथमिकता पर बंद कराए जाने या ढकने के लिए कहा गया है। बड़े नालों को कवर करने के लिए पहले ही प्राधिकरण ने काम शुरू करा दिया था। इसमें प्रीकास्ट तकनीक से बने कवर नालों के ऊपर रखे जा रहे हैं। वहीं बुधवार को सेक्टर-बीटा-1 के पास नाले की स्लैब अचानक से करीब 25 मीटर में टूटकर गिर गई। इसकी शिकायत प्राधिकरण में की गई है। एक्टिव सिटीजन टीम ने मांग की है कि जर्जर हो चुके ड्रेन कवर को बदलने की जरूरत है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed