फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Officials from both countries conducted joint patrolling on the border

Noida News: दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा पर की संयुक्त पेट्रोलिंग

Fri, 28 Nov 2025 02:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 28 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Officials from both countries conducted joint patrolling on the border
गौरीफंटा के क​जरिया में बैठक के बाद पिलर का जायजा लेते दोनों देशों के अ​धिकारी। स्रोत : एसएसबी
पलियाकलां। 39वीं वाहिनी एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट माधव चंद्र घोष के निर्देश पर कजरिया में भारत-नेपाल के अधिकारियों की समन्वयक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा के पिलरों तक जाकर संयुक्त पेट्रोलिंग भी की।
विज्ञापन


बैठक में सीमा पर स्थित पिलरों की मरम्मत कार्य एवं उनमें सुधार को लेकर सबसे पहले चर्चा हुई। इसमें दोनों देशों के अधिकारियों ने सहयोग करने की बात भी कही। इसके अलावा अतिक्रमण के मामलों की समीक्षा करने और उसका संयुक्त रूप से समाधान करने के प्रयास पर भी वार्ता हुई। सुरक्षा, समन्वय व सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने आपसी सहयोग बनाए रखने और नियमित इस तरह की बैठकों का आयोजन कर दोनों देशों बीच बेहतर सामंजस्य बैठाए रखने की बात कही। बैठक में भारत की ओर से गौरीफंटा सहायक कमांडेंट बिशन दास के साथ ही नेपाल की ओर से सीडीओ हीरालाल, एसपी एपीएफ सुरेंद्र राज रंजीत, एसपी नेपाल पुलिस नरेंद्र चंद्र, वार्ड नंबर नौ अध्यक्ष प्रेम बहादुर भंडारी, एपीएफ इंस्पेक्टर तेज बहादुर बोहरा समेत अन्य भारत व नेपाल के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed